Jan Mudde

No.1 news portal of India

गुर्जर समाज एक जुट होकर लड़ेगा वन गुर्जरों की लड़ाई

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के तत्वाधान में गुर्जर भवन गणेशपुर में चौधरी बालेश सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में गुर्जर समाज के उत्थान के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में जयपुर राजस्थान से बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अंतरराष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल देवानंद का गुर्जर समाज के लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्नल देवानंद ने कहा कि समाज में जागरूकता और एकता लाने के लिए समय-समय पर एकजुट होना आवश्यक है उन्होंने गुर्जर समाज की एकता का परिचय देते हुए कहा की सामाजिक राजनीतिक चेतना को जगाना होगा। उन्होंने कहा की आज उत्तराखंड समेत सभी राज्यों में वन गुजरों की दयनीय स्थिति है जिस पर किसी सरकार का कोई ध्यान आज तक नहीं गया।उन्होंने कहा की राजनैतिक दलों के लोगों ने वन गुर्जरों के वोट तो हासिल किए लेकिन उत्तराखंड की किसी भी सरकार ने उन्हे एस टी का दर्जा नहीं दिया जिससे आज वन गुर्जर अपने अधिकारों से वंचित है। उन्होंने कहा की गुर्जर गुर्जर सब एक हैं वन गुजरों की उपेक्षा गुर्जर समाज किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चौधरी बालेश सिंह गुर्जर ने कहा कि समाज को एकत्रित करना समय की जरूरत है शिक्षित एवं संगठित समाज के द्वारा ही सामाजिक उत्थान संभव है। उन्होंने कहा कि समाज में बालिका शिक्षा के माध्यम से दो परिवारों का उत्थान होता है।

कार्यक्रम में अरविंद चौधरी ने कहा कि समय-समय पर समाज को एकत्रित करने के लिए हम सबको एक साथ आना होगा।

पवन तोमर ने कहा कि राजनीतिक विचारधाराए अलग हो सकती हैं परंतु सामाजिक विषयों पर समाज एक साथ है और हम सबको सामाजिक संबंधों में मधुरता बनाए रखनी चाहिए।

भंवर सिंह ने कहा कि समाज को भी मुक्ति जाति के लिए पुनः प्रयास करने चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पवन तोमर सतपाल परमार नरेंद्र गुर्जर किरण सिंह मास्टर यशपाल सिंह आर्य , डॉ रणजीत सिंह गोर्सी, वतन सिंह महेंद्र सिंह पवार सुशील कुमार चौधरी संदीप चौधरी कालीचरण सिंह उमेश प्रधान सुधीर तोमर संजय सिंह उर्फ गुड्डू योगेश मुखिया ऋषि पाल सिंह भगवानपुर से किरत सिंह तरुण पवार राजकुमार चौधरी प्रिंस कुमार कमरपाल नगर आदित्य नगर प्रदीप पवार श्रीपाल सिंह बृजपाल सिंह अध्यक्ष अरविंद चौधरी कपिल बिधूड़ी बीके चौधरी निरूपेंद्र सिंह अंकित परमार कुलदीप तोमर अंकित चौधरी सुरेश नगर दीपक भाटी , आदि मुख्य रूप से गुर्जर समाज के लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369