आरिफ नियाज़ी
लंढोरा के जौरासी से होकर जाने वाले सोलानी नदी के पुल की हालत बरसात से आज तक जस की तस बनी हुई है इस मार्ग पर सरकार का भी कोई ध्यान नही है हालांकि पूरे मामले की सूचना मिलने पर आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद ने इस पुल का बारीकी से निरीक्षण किया और उत्तराखंड सरकार और हरिद्वार से भाजपा सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से जल्द निर्माण की मांग की है अकील अहमद ने कहा कि यह पुल आसपास के दर्जनों गांवों को जोड़ता है
इस टूटे पुल के कारण आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि बरसात के समय मे आपदा के कारण यह पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था जिसके बाद स्थानीय विधायक या सांसद ने इसकी सुध तक नही ली है।उन्होने सरकार को 15 दिन का समय देते हुए कहा की अगर इस पुल और सड़क का निर्माण जल्द नही हुआ तो आम इंसान विकास पार्टी धरना प्रदर्शन और आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी ।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।