आरिफ नियाज़ी
रुड़की के एक वैडिंग प्वाइंट में शादी समारोह की खुशियां उस समय हंगामें में बदल गई जब शादी में शामिल होने आए युवकों ने शादी में आई लड़कियों से छेड़छाड़ कर दी जिसका युवतियों ने विरोध किया तो गुस्साए आरोपियों ने लाठी डंडों से जोरदार उन पर हमला बोल दिया जिसमें एक ही पक्ष के एक महिला समेत चार लोग घायल हुए हैं जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई जिसके चलते हंगामा बढ़ने पर मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा।
फिलहाल युवक की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सैंटर ऋषिकेश ऐम्स हॉस्पिटल में रैफर किया गया है जबकि घायल महिला समेत तीन लोगों का उपचार सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है।फिलहाल तहरीर के आधार पर सिविल लाईन कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
दरअसल रुड़की के इमली रोड स्थित रोड पर यूपी के सहारनपुर से एक बारात आई थी इसी बीच आरोप है की शादी में पहुंचे शिब्बु,कम्मन,और पप्पू आदि ने शादी में पहुंची बरला और टांडा की कुछ लड़कियों से छेड़छाड़ कर दी। आरोपी युवक लड़कियों पर उनके मोबाइल नंबर देने का दबाव बना रहे थे।
जिसके बाद विरोध करने पर दो पक्ष आमने सामने आ गए जिनमें जमकर लाठी डंडे चले जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई हंगामा इतना बढ़ा की मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।इस दौरान पुलिस आरोपियों की पीछे भागते नजर आई।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।