आरिफ नियाज़ी
रुड़की में सोशल मीडिया पर दोस्ती करना बरेली की एक नाबालिग युवती को भारी पड़ा है इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद पीरपुरा गांव के पूर्व प्रधान के पुत्र ने बरेली की नाबालिग युवती से पहले दोस्ती की और फिर उसे कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर रुड़की बुलाकर उसे रात भर एक होटल में रखा जहां आरोपी नदीम ने युवती को हवस का शिकार बना डाला। सुबह सवेरे किसी तरह आरोपी के चुंगल से निकलकर युवती गंगनहर कोतवाली पहुंची जहां उसने पुलिस को पूरी बात बताई ।
हालांकि युवती की बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।पीड़ित युवती का आरोप है की आरोपी उसे लगातार धमकी दे रहा है।पुलिस ने आनन फानन में पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए सिविल हॉस्पिटल भेजा है।
फिलहाल युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी नदीम के खिलाफ पोक्सो की धाराओं में केस दर्ज किया है।फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है। पीड़ित युवती बरेली उत्तरप्रदेश की निवासी बताई जा रही है





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।