आरिफ नियाज़ी
रुड़की में राज्य स्थापना दिवस पर जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेंट जॉन्स स्कूल की छात्राओं ने राज्य स्थापना दिवस पर एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को हैरान कर दिया।छोटी छोटी बच्चियों द्वारा जहां स्कूल में सभी तरह कि प्रदर्शनी लगाई थी वहीं छात्राओं ने गढ़वाली और हिंदी फिल्मों के गानों पर जमकर नृत्य भी पेश किया।इस मौके पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा और एसपी देहात स्वपन किशोर भी सेंट जॉन्स स्कूल पहुंचे थे जहां उन्होंने बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी की बेहद सराहना की।
इस मौके पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा स्कूली बच्चों का हौंसला अफजाई करते नजर आए।इस मौके पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा की आज पूरे प्रदेश में राज्य स्थापना दिवस बड़ी धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है राज्य में शहीदों ने अपनी जान की कुर्बानी देकर इस प्रदेश का निर्माण कराया जिन्हे उत्तराखंड की जनता कभी भुलाया नहीं पाएगी राज्य लगातार विकास की ओर अग्रसर है उन्होंने कहा की सेंट जॉन्स की छात्राओं ने राज्य स्थापना दिवस पर मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं उन्होंने कहा की बच्चों की प्रदर्शनी ने भी उनके दिल को छुआ है जो बहुत ही सुंदर थी ।
सेंट जॉन्स स्कूल लगातार उन्नति कर रहा है यहां की छात्राओं ने अपने स्कूल और शहर का नाम देश भर में रोशन किया है।इस मौके पर स्कूल का तमाम स्टाफ और छात्राएं मौजूद रहीं।कार्यक्रमों में स्कूल स्टाफ किन काफी मेहनत नजर आ रही थी।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।