Jan Mudde

No.1 news portal of India

आम इंसान विकास पार्टी का 12 नवंबर को विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, बूढ़ाहेडी कासमपुर में होगा आयोजित

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

आम इंसान विकास पार्टी उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी इतना ही नहीं यूपी हरियाणा और पंजाब में भी पार्टी ने लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। कलियर पहुंचे आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद ने कहा कि उत्तराखंड में आम इंसान विकास पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है और प्रदेश में लगातार आम इंसान विकास पार्टी मज़बूत हो रही है

उन्होंने कलियर स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि आम इंसान विकास पार्टी में भाजपा कांग्रेस और बसपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं आगामी 12 नवंबर को कलियर के बूढ़ाहेडी कासमपुर में पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे ।उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की नीतियों से जनता तंग और परेशान आ चुकी हैं जिसके चलते अब आम इंसान विकास पार्टी को लोग पसंद कर रहे हैं उन्होंने कहा कि आम इंसान विकास पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो गरीब मजलूमों दलितों और पिछड़े मुसलमानों की आवाज़ को बुलंद करने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि शिक्षित बनो संघर्ष करो संगठित रहो उसी मिशन के साथ पार्टी आगे बढ़ रही है और दलितों को पार्टी ने आगे बढ़ाने का काम किया है ।आम इंसान विकास पार्टी ने दलित व्यक्ति को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।उन्होंने कहा कि जब से उत्तराखंड राज्य की स्थापना हुई है तब से आज तक बीजेपी कांग्रेस के लोग सत्ता में बैठे उत्तराखंड की जनता को लूटने का काम करते रहे आज तक प्रदेश का विकास नहीं हो पाया जिसके चलते लोग बेहद गुस्से में है इसीलिए अब आम इंसान विकास पार्टी जनता की पहली पसंद बन रही है और लोग बड़ी संख्या में पार्टी में शामिल हो रहे हैं

आकिल अहमद के साथ आम इंसान विकास पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू विराटिया ने कहा कि दलित समाज अब अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हो चुका है और आने वाले लोकसभा चुनाव में आम इंसान विकास पार्टी को वोट देने का काम करेगा। इस मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369