Jan Mudde

No.1 news portal of India

सौरभ भूषण शर्मा ने प्रदेश संयोजक का दायित्व मिलने पर भाजपा हाईकमान का जताया आभार,पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

भारतीय जनता पार्टी में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक का दायित्व मिलने पर सौरभ भूषण शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं का आभार प्रकट किया है उन्होंने कहा की उन्हे जो जिम्मेदारी पार्टी ने सौंपी है उस पर वह खरा उतरेंगे। रुड़की जिला कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व का मैं बहुत-बहुत आभार कार्यकर्ता हूं कि उन्होंने मुझे इस लायक समझा कई वर्षों से व्यापारियों की संघर्ष की लड़ाई में लड़ रहा हूं हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा जो योजनाएं व्यापारियों के लिए लागू की जा रही है उन योजनाओं का व्यापारियों को लाभ मिल सके उसके लिए कार्य किया जाएगा पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया जाएगा और व्यापारियों की हितों की बात सरकार के समझ रखी जाएगी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी शोभाराम प्रजापति ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व का हम आभार प्रकट करते हैं कि उन्होंने मजबूत एवं समाज से जुड़े हुए व्यक्तियों को प्रदेश संयोजक बनाया और सौरव भूषण हमेशा व्यापारी हितों के लिए कार्य करते आ रहे हैं उन्हें व्यापारियों की समस्याओं का भी अच्छे से ज्ञान है उनके बनने से भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369