Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की बी एस आई में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम,इब्राहिम 420 के लिए छात्रों में भारी उत्साह

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की रूप चन्द शर्मा एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित विशंभर सहाय ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में तीन दिवसीय आरंभ कार्यक्रम के अंतिम दिन डीजे नाइट फैशन शो एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बड़ी धूमधाम के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम में हास्य कलाकार इब्राहिम 420 आकर्षण का केंद्र रहे।

इस अवसर पर संस्थान के सचिव चंद्रभूषण शर्मा ने कहा कि तीन दिवसीय आरंभ कार्यक्रम जिस उद्देश्य से आरंभ किया गया था उसने अपना उद्देश्य पूर्ण किया सभी छात्र-छात्राओं की छुपी हुई प्रतिभा निखर कर सामने आई।

इस अवसर पर हास्य कलाकार इब्राहिम 420 ने कहा कि बी एस आई महाविद्यालय के प्रबंध समिति एवं छात्र- छात्राओं से मिलकर ऐसा लगा कि जैसे अपने परिवार में आ गया हूं।

इस अवसर पर संस्थान की कोषाध्यक्ष सौरव भूषण शर्मा ने कहा कि डीजे नाइट में छात्र एवं छात्राओं द्वारा जो प्रस्तुति की गई वह मनमुग्ध करने वाली थी। आज की युवा पीढ़ी में शिक्षा के साथ साथ कई क्षेत्रों में अपना हुनर दिखाने की कला है अगर जरूरत है तो उस कल को निखारने की जरूरत है।

इस अवसर पर संस्थान की मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव भूषण शर्मा ने कहा कि बी एस आई परिवार अपने विद्यार्थियों का एवं अध्यापक- अध्यापकों का ध्यान रखता है उन्हें किस समय किस चीज की जरूरत है उसके लिए हमारे महाविद्यालय की प्रबंध समिति हमेशा पूर्ण करने के प्रयास में रहती है।

इस अवसर पर फैशन शो में प्रथम स्थान मिस बी एस आई कुमारी औरअलीशा ने हासिल किया एवं मिस्टर बी एस आई सुशांत ने हासिल किया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369