आरिफ नियाज़ी
रुड़की के सालियर के गोड फार्म हाउस में एक ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया जिसमें देश प्रदेश के प्रसिद्ध शायर पहुंचे। मुशायरे का आगाज़ आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकील अहमद और प्रदेश महासचिव अजीज प्रधान ने शमा रोशन कर किया ।मुशायरे में पहुंचे शायरों ने देश की एकता भाईचारे और आपसी सौहार्द को लेकर अपने अपने कलाम पेश किए। मुशायरा देर रात तक चलता रहा और श्रोता शायरों का उनके कलाम पर होंसला बढ़ाते हुए नजर आए।
मुशायरे में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकील अहमद ने एक बार फिर हरिद्वार में मुस्लिम यूनिवर्सिटी के निर्माण की बात कही उन्होंने भाजपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा की भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं जिन्हे जनता भली भांति जान चुकी है भाजपा सामने से वार करती है तो कांग्रेस पीछे से खंजर घोंपने का काम करती है।दोनों ही पार्टियां बेहद खतरनाक हैं जिनसे सावधान रहने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा की भाजपा इस देश में नफरत का जहर फैला कर इस देश को तोड़ना चाहती है हिंदू मुस्लिम के बीच भाजपा खाई पैदा कर रही है उन्होंने कहा की लोकसभा में बसपा सांसद दानिश अली के साथ जो हुआ उसे पूरी दुनिया ने देखा है लेकिन भाजपा से लेकर सभी विपक्षी पार्टियां शांत हैं उन्हे अपने वोट बैंक की अधिक चिंता हैै
वही कार्य कांग्रेस के लोग कर रहे हैं कांग्रेस मुसलमानों के वोट तो हासिल करना चाहती है लेकिन उनके लिए कुछ करना नहीं चाहती भाजपा से डरा कर आज तक कांग्रेस वोट हासिल करती रही।अकील अहमद ने कहा की कांग्रेस ने कभी भी मुस्लिम हितैषी नहीं हो सकती ।हमेशा मुस्लिम समाज को उनकी हिस्सेदारी से दूर रखा जिसका खामियाजा आज तक इस देश का मुसलमान भुगत रहा है।
उन्होंने कहा की मुस्लिम समाज जागरूक होकर आम इंसान विकास पार्टी से जुड़े और अपने अधिकारों की लड़ाई लड़े।इस मौके पर बिजनौर से पहुंचे शायर ने फाअब बिजनोरी ,सिकंदर हयात गड़बड़, साहिल माधोपुरी,दिल्ली की कवित्री सरिता जैन,इकरा नूर सहारनपुरी,आकिल जैनपुरी,आकिल जैतपुरी, अलीम ,वाजिदा नवाजिश,मुरसलीन,रामकुमार प्रेमी, आदि शायरों ने अपने अपने कलाम पेश किए वहीं मुशायरे के जूकनवीनर साहिल माधोपुरी ने सभी अतिथियों का बुके देकर जोरदार स्वागत किया तो वही गोड फार्म स्वामी हाजी इसरार और मुरसलीन प्रधान ने बाहर से आए सभी मेहमानों का स्वागत किया।इस मौके पर कांग्रेसी नेता आदिल फरीदी,अब्दुल गफ्फार गौर,, शाहीन प्रधान,फरमान गौर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला