आरिफ नियाज़ी
झबरेड़ा के शेरपुर खेलमऊ गांव में जय सुध भूमि आर्गेनिक फारमर प्रोड्यूसर कंपनी का शुभारंभ किसान नेता चौधरी कुलबीर सिंह ने फीता काटकर किया।इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक चौधरी और किसान नेता विकास सैनी के साथ साथ बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।इस मौके पर
क्षेत्र के किसानों ने चौधरी कुलबीर सिंह और अशोक चौधरी का ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत भी किया। इस दौरान चौधरी कुलबीर सिंह ने कहा की झबरेड़ा क्षेत्र में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं जिस तरह से आर्गेनिक कंपनी के स्वामी सुधीर चौधरी ने ऑर्गेनिक के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है और बेरोजगारों को रोजगार देने का काम किया है वह अपने आप में काबिले तारीफ है उन्होंने बेरोजगार युवाओं से आह्वान करते हुए कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देश के युवाओं को आगे बढ़ाना चाहते हैं और उन्हें खुशहाल देखना चाहते हैं
इसलिए लघु उद्योग लगाकर या अपना स्वयं का रोजगार स्थापित कर अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं।इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक चौधरी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की सुधीर चौधरी के इस आर्गेनिक प्लांट ने क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं जो लोग स्वयं का रोजगार स्थापित कर दूसरों को रोजगार देने का काम करते हैं उससे बढ़कर कोई सेवा नहीं हो सकती।उन्होंने कहा की आज बेरोजगारी बहुत है लेकिन आज के युवाओं को नौकरी के पीछे ना भागकर अपना रोजगार स्थापित करना चाहिए ।अशोक चौधरी ने कहा की सुधीर चौधरी को अन्य किसान भाईयों को भी अपने साथ जोड़ना चाहिए ताकि किसान भी जैविक उत्तपादन में अपना सहयोग कर सके।इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक और जे एस भूमि आर्गेनिक फारमर प्रोड्यूसर कंपनी के डायरेक्टर सुधीर चौधरी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की उन्होंने आर्गेनिक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए इस कंपनी को लगाया है
जिसमें बिना कैमिकल और बिना किसी मिलावट के खांड,गुड शक्कर आदि मिलेगी।उन्होंने बताया की उन्होंने इस कंपनी से बड़ी संख्या में युवाओं और किसानों को जोड़ा है जो ऑर्गेनिक उत्तपादो को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं।इस मौके पर झबरेड़ा के भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदेश चौधरी,जिला पंचायत सदस्य अंशुल चौधरी,भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी,
किसान राममूर्ति,सहकारी समिति लहबोली के चेयरमैन सर्वेश कुमार,सुबोध प्रधान टिकोला,सोमपाल पंचाल ,सुबोध चौधरी,राजेंद्र सिंह चौधरी, आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।इस दौरान किसानों ने चौधरी कुलबीर सिंह अशोक चौधरी और सुधीर चौधरी विकास सैनी का शॉल और मोमेंटो देकर सम्मान भी किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को भी लोगों ने गंभीरता से सुना जिसके लिए कार्यक्रम में एक एल ई डी भी लगाई गई थी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला