Jan Mudde

No.1 news portal of India

जनपदीय ब्राह्मण सभा, शाखा रुड़की कार्यकारिणी के चुनाव में आय व्यय के साथ नई कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

जनपदीय ब्राह्मण सभा, शाखा रुड़की की कार्यकारिणी के चुनाव आज राजकली धर्मशाला में आयोजित किए गए। कार्यकारिणी के चुनाव से पहले पिछली कार्यकारिणी की ओर से अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा एवं महामंत्री सौरभ कौशिक के साथ कोषाध्यक्ष रामदेव शर्मा ने आय एवं व्यय का ब्यौरा दिया। तत्पश्चात नयी कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में केपी कौशिक को चुनाव अधिकारी एवं बैठक का अध्यक्ष बनाया गया।

चुनाव में ऋषिपाल शर्मा को अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया। महामंत्री पद के लिए संजय शर्मा एडवोकेट निर्विरोध चुने गए। कोषाध्यक्ष पद के लिए ईश्वर चंद्र शर्मा निर्विरोध चुने गए। इस प्रकार जनपदीय ब्राह्मण सभा शाखा रूड़की की कार्यकारिणी के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। पुरानी कार्यकारिणी ने नवनियुक्त पदाधिकारी को माला बनाकर उनका स्वागत किया एवं उन्हें पिछली कार्यकारिणी के रजिस्टर सुपुर्द किए।

पदाधिकारियों ने सभा के लिए समर्पित और संगठित होकर कार्य करने का आश्वासन दिया। कार्यकारिणी की बैठक में के पी कौशिक, ऋषिपाल शर्मा, रामानंद शर्मा, ईश्वर चंद शर्मा, सौरव कौशिक, अवनीश शर्मा, सतीश शर्मा, ललित कुमार शर्मा, मनीष कौशिक, ओम प्रकाश शर्मा, लालाराम शर्मा, संजय कुमार शर्मा एडवोकेट, देवेंद्र शर्मा, रामदेव शर्मा, सचिन पंडित, गुलशन कौशिक, सचिन शर्मा, राधेश्याम शर्मा, राहुल शर्मा, कीर्ति कुमार शर्मा एवं सुमित कुमार भारद्वाज उपस्थित रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369