Jan Mudde

No.1 news portal of India

लोकसभा में बसपा सांसद दानिश अली के समर्थन में उतरे बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी,कहा लोकसभा में भाजपा का चेहरा हुआ बेनकाब

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

एक तरफ जहां लोकसभा में बसपा सांसद दानिश अली पर भाजपा सांसद रामनरेश रदुड़ी द्वारा की गई टिप्पणी और अपशब्दों के प्रयोग से बसपा नेता बेहद गुस्से में हैं तो वहीं मंगलौर से बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी ने भी भाजपा सांसद को आड़े हाथों लिया है उन्होंने बसपा सांसद दानिश अली के साथ अभद्रता को गंभीरता से लेते हुए इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है उन्होंने कहा की देश की सबसे बड़ी संसद में एक सांसद को खुले आम नीचा दिखाने की कोशिश की गई और यहां तक कि संसद के बाहर देखलेने की धमकी दी गई जो बेहद निंदनीय है।

हाजी ने कहा की देश का संविधान इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने की किसी भी समाज को अनुमति नहीं देता है उन्होंने कहा की भाजपा देश में नफरत का माहौल पैदा कर रही है बड़े दुख की बात है की सांसद की अमर्यादित टिप्पणी पर भाजपा से लेकर कांग्रेस के सभी नेता शांत हैं जबकि अभी तक ऐसे सांसद के खिलाफ कड़ी कार्यवाही तक हो जानी चाहिए थी।उन्होंने कहा की दानिश अली बसपा के मुस्लिम सांसद सांसद हैं उन्हें इसलिए टारगेट किया गयाहै।

बसपा विधायक ने अपने कैंप कार्यालय पर पत्रकारों के सवाल पर कहा की इससे भाजपा की गंदी मानसिकता दर्शाती है की वह पूरी तरह से मुस्लिम विरोधी है।उन्होंने कहा की जब देश के लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर में इस तरह की घटना घट सकती है तो देश के अन्य स्थानों पर एक विशेष समुदाय का कितना शोषण हो रहा होगा इसका अंदाजा आप बखूबी लगा सकते हैं। हाजी सरवत अंसारी ने कहा की आज देश के हालात बेहद खराब हो चुके हैं जब सांसद तक पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल खुलेआम हो रहा है तो आम आदमी अपने आपको कैसे सुरक्षित समझ सकता है।उन्होंने कहा की इसकी जितनी निंदा की जाए कम है बसपा इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है ।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369