आरिफ नियाज़ी
विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत साबिर के सालाना उर्स का आगाज़ बड़े धूमधाम के साथ शुरू हो चुका है एक तरफ जहां दरगाह प्रबंधन ने इस बार बाहर से आने वाले जायरीन के लिए बेहतर इंतजाम किए हैं तो वहीं उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने भी कलियर शरीफ में डेरा डाल लिया है। शादाब शम्स आज अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कलियर दरगाह में साफ सफाई करते नजर आए।
उन्होंने झाड़ू लेकर सड़कों और नालियों की जमकर साफ सफाई की।इस दौरान शादाब शम्स ने कहा की उत्तराखंड की सरजमी अतिथि देव भव के नाम से जानी जाती है जहां सभी लोगों का बढ़चढकर सम्मान किया जाता है। देश के प्रधानमंत्री लगातार स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं इसलिए आज उन्होंने भी दरगाह परिसर में साफ सफाई का संदेश देने की कोशिश की है ताकि अन्य लोग भी साफ सफाई को लेकर जागरूक हों।
शादाब शम्स ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की समाज में कोई छोटा बड़ा नहीं होता सफाई कर्मचारी भी अपने भाई हैं जो लगातार साफ सफाई में लगे हुए हैं उन्होंने कहा की दरगाह परिसर को साफ सुथरा रखना सभी दुकानदारों स्थानीय लोगों और हमारी जिम्मेदारी है ताकि बाहर से आने वाले लोग कलियर शरीफ की सरजमीं से एक अच्छा संदेश लेकर जाएं।उन्होंने कहा की कलियर शरीफ को प्रदेश का सबसे स्वच्छ और सुंदर स्थान बनाना है इसके लिए सभी को आगे आना होगा और सभी को सहयोग करना होगा खासतौर से स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी साफ सफाई रखने में अपनी महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी समझनी होगी ताकि पूरे देश ही में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में साबिर की नगरी से एक नया संदेश जाए।
उन्होंने कहा की आज सभी की नजरें कलियर शरीफ के सालाना उर्स पर लगीं हैं इस उर्स में उसी की शिरकत होती है जिसे साबिर साहब बुलाते हैं किसी जायरीन को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो कलियर शरीफ दरगाह परिसर में पेयजल,स्वास्थ्य और साफ सफाई के उचित प्रबंध किए गए हैं इस बार का उर्स एक नई नजीर पेश करेगा और जायरीन भी इस बार बड़ी राहत महसूस करेंगे।इस दौरान शादाब शम्स के साथ बहरोज़ आलम भी मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला