Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में अवैध कॉलोनियों को लेकर प्रशासन और एचआरडीए की टीम सख्त,एक कालोनी को किया सील

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की में अवैध निर्माण अवैध कॉलोनियों को लेकर अब हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण बेहद गंभीर नजर आ रहा है आज इसी कड़ी में टीम ने एक कालोनी पर सील करने की कार्यवाही की है। गौरतलब है की हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण तथा रुड़की राजस्व टीम द्वारा अवैध कॉलोनी जो मोनफोर्ट स्कूल स्थित श्याम विहार कालोनी के पास स्थित है तथा उसके आसपास की अवैध कॉलोनी का चिन्हीकरण करते हुए उनका बारीकी से निरीक्षण किया,

जिसमें श्याम विहार कॉलोनी को रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा बिना अनुमति के कॉलोनी में अवैध प्लाटिंग करना पाया गया। जिसके बाद जल्द ही उक्त कॉलोनी को टीम द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। टीम की इस कार्रवाई से कॉलोनी स्वामियों में दिनभर हड़कंप मचा रहा। इस दौरान टीम में प्राधिकरण व राजस्व विभाग की टीम के लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369