आरिफ नियाज़ी
रुड़की। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी नौशाद अली ने कलियर दरगाह दफ्तर और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि आधी अधूरी तैयारी के साथ सालाना उर्स का आगाज हुआ है, जो कि बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हाजी नौशाद अली ने कहा कि प्रतिवर्ष दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स पर लाखों की तादाद में अकीदतमंद/जायरीन अपनी मन्नतें मांगने के लिए देश विदेश से आते हैं और ईद मिलादुन्नबी के खास अवसर पर खास दुआ में शिरकत करते हैं।
लेकिन वार्षिक उर्स/मेले की आधी अधूरी व्यवस्था के चलते जायरीन को इस बार अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ रहा है। रुड़की से लेकर कलियर पीपल चौक तक रोड की हालत इतनी खराब है कि वाहन चालक हिचकोले लेकर चलने पर मजबूर है और जायरीन को काफी आने-जाने में दिक्कत हो रही है। यही नहीं बल्कि प्रशासन द्वारा जो अस्थाई शौचालय मुख्य मार्ग के किनारे पर रखे गये हैं वह भी ठीक नहीं है। आने जाने वाले राहगीरों को काफी दुर्गंध आ रही है और बीमारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है।
ऐसे में इन अस्थाई शौचालयों को मुख्य मार्ग से अलग हटकर इनकी व्यवस्था की जानी चाहिये। इतना ही नहीं बल्कि बिजली, पानी की व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है। बाहर से आने वाले जायरीन को वजू करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाजी नौशाद अली ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से मेले की व्यवस्था सुचारु एवं सुरक्षित करने के लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी संदिग्ध व असामाजिक तत्वों पर सीसीटीवी कैमरे व पुलिस पीकेट बनाकर नजर रखी जा रही है। जिस तरीके से जनपद की मित्र पुलिस की तैयारी अच्छी दिखाई दे रही है। उसी तरह दरगाह दफ्तर व मेला प्रशासन को भी अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त करनी चाहिये।
वहीं हाजी नौशाद अली ने राज्य सरकार से अपील की है कि साबिर पाक के उर्स/मेले को जल्द से जल्द राज्य मेला घोषित किया जाये। उन्होंने कहा कि राज्य बने हुए लगभग 23 साल होने वाले हैं विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक, जो हजारों बरस पुरानी है। ऐसे में राज्य सरकार को साबिर पाक के सालाना उर्स में कड़े कदम उठाने चाहिए और समय रहते हुए सभी सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं दुरुस्त की जायंे। वरिष्ठ समाजसेवी राव परवेज अली ने दरगाह दफ्तर पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रतिवर्ष यहां पर पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाती थी लेकिन मुस्लिम धार्मिक स्थल होने के चलते भाजपा सरकार में इसकी अनदेखी की जा रही है।
दरगाह का खुद का बजट होते हुए भी राज्य सरकार जायरीन को सुविधाएं देने में नाकाम साबित हो रही है। राव परवेज ने राज्य सरकार से मांग की है कि विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर को पांचवां धाम घोषित किया जाये। जिससे कि यहां सुविधाओं का टोटा ना हो। बैठक के दौरान कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री अजमल खान ने भी दरगाह प्रशासन पर प्रहार करते हुए कहा कि जिस तरीके से मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र विधानसभा पिरान कलियर में आयोजित होने वाले वार्षिक मेले की अनदेखी की जा रही है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला