Jan Mudde

No.1 news portal of India

लोदीवाला गांव में दूसरे दिन भी प्रशासन की टीम ने डाला डेरा,राशनकार्ड और पेंशन से संबंधित मामलों का हुआ निपटारा

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

झबरेड़ा के लोदीवाला गांव में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के चलते खाद्य पूर्ति विभाग,स्वास्थ्य विभाग और ब्लॉक कर्मचारियों की टीम दूसरे दिन भी डेरा डाले रही । कर्मचारियों के सामने जहां राशनकार्ड से संबंधित सबसे अधिक समस्याएं रहीं तो वहीं वृद्धा , विधवा और विकलांग पेंशन के मामले भी काफी सामने आए। जिनमें कुछ का कर्मचारियों ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया जबकि कुछ का समाधान नहीं हो पाया।

हालांकि कुछ ग्रामीण बीपीएल राशनकार्डो में यूनिट बढ़ाए जाने की समस्या को लेकर केंद्र पर पहुंचे थे जिसका समाधान नहीं हो सका।फिलहाल बीपीएल राशनकार्डो में यूनिट नहीं बढ़ाई जा रही है इसलिए यूनिट नहीं बढ़ाई जा सकी। यूनिट बढ़ाए जाने की समस्या अधिकांश लोगों की थी हालांकि नए एपीएल कार्ड बनाए गए । इस मौके पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विशाल चौहान और ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया की सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिन तक कैंप लगा है पेंशन के लिए नए फार्म भरे गए हैं खाद्य पूर्ति विभाग से नए राशन कार्ड बनाए गए हैं।

वहीं जिलाधिकारी के आदेश पर दूसरे दिन भी समाज कल्याण विभाग और राशनकार्डों से संबंधित समस्या का समाधान हुआ है। गौरतलब है की सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अधिकारी गांव गांव जाकर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुन रहे हैं और मौके पर ही समाधान भी किया जा रहा है आज दूसरे दिन भी ग्रामीण केंद्र पर पहुंचे और अपनी समस्याओं का समाधान कराया।इस मौके पर खाद्य पूर्ति विभाग के भूपेंद्र सिंह चौहान,स्वास्थ्य विभाग से सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369