Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर उर्स को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद,होटल, ढाबों में चलाया चैकिंग अभियान

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

कलियर शरीफ हजरत साबिर साहब के सालाना उर्स को लेकर पुलिस प्रशासन बेहद गंभीर नजर आ रहा है उर्स में पुलिस अधिकारी किसी तरह की कोई चूक नहीं रहना देना चाहते इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग टीमे बनाकर कलियर में होटलों, ढाबों में तेजी से चेकिंग अभियान चलाया जिससे स्थानीय ढाबा स्वामियों में दिनभर हड़कंप मचा रहा ।

इस दौरान मेला कोतवाली प्रभारी दिग्पाल सिंह कोहली ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मेला पुलिस द्वारा होटलों, ढाबों में चेकिंग की गई है।सभी होटल,ढाबा स्वामियों को सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और प्रॉपर आईडी प्रुफ लेने को कहा गया है। टीम में उपनिरीक्षक नवीन डंगवाल,संजय मिश्रा, संजीव थपलियाल, आमिर खान,सुखपाल मान ,विक्रम नेगी आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369