आरिफ नियाज़ी
रुड़की। केंद्र सरकार द्वारा सेवा पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तत्वधान में आयुष्मान भवः कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में एम्स के चिकित्सकों ने जहां लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक किया तो वहीं नमो ऐप के जिला सयोजक संजय अरोड़ा ने कहा की अंगदान से बढ़कर कोई सेवा नहीं हो सकती अंगदान किसी को नई जिंदगी दे सकता हैं इसलिए सेवा भाव के साथ अंगदान करने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा किसी के द्वारा की गई सेवा कभी खाली नहीं जाती।इसलिए अंगदान के जरूरतमंद लोगों को अंगदान जरूर करें ताकि उसे नई जिंदगी मिल सके।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा की इस नेक कार्य और जीवन बचाने के लिए लोग आगे आएं।
नगर निगम सभागार में रुड़की विकास मंच, रोटरी क्लब व भारतीय जनता पार्टी नमो एप के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में एम्स के चिकित्सक डा. अंकुर मित्तल, डा. अरूप कुमार मंडल और डा. विकास पंवार की टीम ने लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों में इसके लिए गलत भ्रांतियां फैली है उसे दूर करना है। इस दौरान चिकित्सकों ने नेत्रदान के प्रति जागरूक, अंगदान के प्रतिज्ञा रजिस्ट्री, अंगदान और प्रतिज्ञा से जुड़े मिथकों पर चर्चा, रक्तदान के प्रति जागरूकता और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला ने एम्स चिकित्सकों का आभार जताते हुए उनका बुके देकर स्वागत किया और लोगों से अपील की कि इस नेक कार्य में बढ़चढकर हिस्सा लें। कार्यक्रम में एम्स की नर्सिंग स्टॉफ ने नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। कार्यक्रम के अंत में सभी चिकित्सकों का रोटरी क्लब के द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता श्यामवीर सैनी,रीना अग्रवाल, हरवंश लाल नगर, ममता राणा, संजय अरोड़ा ने अपने सम्पूर्ण अंगदान की भी घोषणा की।
कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, भाजपा जिला महामंत्री प्रवीन सिंधु,पार्षद विवेक चौधरी, रोटरी क्लब अध्यक्ष अशोक अरोड़ा,प्रेम सरीन,सुभाष सरीन,डॉक्टर करण सिंह, वीरेंद्र जैन राजेश चंद्रा, वन्दना मोहन, अभिषेक चंद्रा, श्यामवीर सैनी, आदेश सैनी, प्रतिभा चौहान,जितेंद्र तोमर, संजीव मेंहदीरत्ता, पूजा नंदा,पंकज नंदा, वैजयंती माला, पवन तोमर,भीम सिंह, डा.मधु सिंह, ममता राणा, सरदार सतवीर सिंह, प्रदीप पाल आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला