Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की डायट में सरकारी स्कूलों के बच्चों ने भी दिखाई अपनी प्रतिभा,लोक नृत्य पर छात्राओं ने दी एक से बढ़कर प्रस्तुति

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की एक तरफ जहां प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को अधिक होनहार माना जाता है तो वहीं अब शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों की प्रतिभाओं को आगे लाने में जुट गया है जिसका जिम्मा संभाला है डायट के जान आलम ने । अब सरकारी स्कूलों की प्रतिभाएं भी किसी से छुपी नहीं हैं उत्तराखंड की सीमा से लगे गांव के बच्चे भी आज अपनी प्रतिभाओं को बेहतर तरीके से दर्शाने में जुट गए हैं।

डायट में ग्रामीण परिवेश के बच्चों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें सैंकड़ों सरकारी स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।दरअसल आज होने वाले विकासखंड स्तर से प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को जनपद स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। सुबह सवेरे से ही ग्रामीण क्षेत्र के दूरदराज के स्कूलों के बच्चे डायट में पहुंचने शुरू हो गए थे जहां उन्होंने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी को हैरान कर दिया। छात्र छात्राओं द्वारा यह भी दर्शाया गया की सरकारी स्कूल के बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं और आज के समय के प्रतिस्पर्धा के युग में वह भी आगे बढ़ने और प्रथम स्थान पाने में अग्रणी साबित हो सकते हैं।

कार्यक्रम आयोजक जान आलम और डायट के प्रभारी नरेंद्र सिंह वालिया,वैष्णव कुमार,और मुजीब अहमद ने उपस्थित सभी बच्चों का हौंसला बढ़ाया।इस कार्यक्रम में जहां लोक नृत्य छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया वहीं पोस्टर प्रतियोगिता,निबंध प्रतियोगिता,लोकगायन और लोकनृत्य से छात्र छात्राओं ने अच्छे तरीके से पेश किया।इस मौके पर गोपालपुर,डोंगीवाला,जीजी आई सी जावलापुर,बुग्गवाला आदि सरकारी स्कूलों के बच्चे बड़ी संख्या में पहुंचे थे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369