आरिफ नियाज़ी
रुड़की बीआरडी इंस्टिट्यूट में जिलेट कंपनी की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में इंस्टिट्यूट के मैनेजमेंट, फार्मा एवं कॉमर्स आदि के छात्रों ने भारी संख्या में प्रतिभा किया। इस कार्यशाला में वक्ता एवं प्रेरक सुमित कुमार भारद्वाज ने छात्रों को साक्षात्कार के लिए तैयार होने से संबंधित टिप्स दिए। इसके अतिरिक्त व्यक्तित्व विकास के लिए भी इस कार्यशाला में छात्रों को बताया गया। छात्रों ने इस कार्यशाला में बहुत सी महत्वपूर्ण बातों को सीखा।
सुमित कुमार भारद्वाज ने बताया कि जब छात्र साक्षात्कार के लिए जाते हैं तो उन्हें अपने शैक्षिक पाठ्यक्रम के अतिरिक्त भी बहुत सी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। साक्षात्कारकर्ता उनके विषय की जानकारी से पहले ही उनकी वेशभूषा, बॉडी लैंग्वेज, आत्म विश्वास एवं संवाद को देखकर उनके बारे में जान चुका होता है। इस कारण छात्रों को शैक्षिक पाठ्यक्रम के अतिरिक्त जीवन में इन बातों को भी अपने दैनिक व्यवहार में शामिल करना चाहिए। जिससे साक्षात्कार के समय इस व्यवहार के कारण उनके चयन होने की संभावना अधिक रहती है।
उन्होंने छात्रों को साक्षात्कार के समय प्रयोग में आने वाले ए, बी एवं सी के फार्मूला को भी बताया। उन्होंने बताया की साक्षात्कार के समय छात्रों को अपनी वेशभूषा पर भी विशेष ध्यान रखना चाहिए और अपने बाल दाढ़ी आदि कटवा कर स्वच्छता के साथ साक्षात्कार में जाना चाहिए। इससे एक सकारात्मक छवि साक्षात्कारकर्ता के ऊपर बनती है। इस कार्यशाला के आयोजन के लिए वक्ता सुमित कुमार भारद्वाज ने इंस्टिट्यूट के मैनेजमेंट ट्रस्टी जलज गौड़ को हृदय से धन्यवाद दिया कि उन्होंने छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए इस प्रकार की कार्यशाला का आयोजन करवाया।
इस कार्यशाला में विभागाध्यक्ष फार्मेसी सिद्धांत कुमार के साथ जावेद अली एवं आकाश चौहान आदि का विशेष सहयोग रहा।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला