आरिफ नियाज़ी
भगवानपुर ब्लॉक में इफको नैनो यूरिया के प्रचार प्रसार के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें गांव गांव से बड़ी संख्या में किसान पहुंचे थे ।इस गोष्ठी का मकसद किसानों को नैनो यूरिया की जानकारी देना था। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिला सहायक निबंधक पुष्कर सिंह पोखरिया ने कहा की प्रदेश और केंद्र सरकार किसानों के उत्थान के लिए तरह तरह की योजनाएं चला रहीं हैं जिनका उन्हे लाभ भी मिल रहा है किसानों को अपनी फसलों के लिए जागरूक होना पड़ेगा।
उन्होंने कहा की इफको नैनो यूरिया ने बेहद कम समय में किसानों के बीच अपनी पहचान बनाई है खपत में भी इफको नैनो यूरिया सबसे बेहतर है और फसलों के उत्तपादन में भी इफको नैनो यूरिया ने महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया है। इस दौरान उन्होंने कहा की सभी किसान भाईयों को इफको नैनो यूरिया का प्रयोग करना है उन्होंने कहा की आज अधिकांश किसान इफको नैनो यूरिया का प्रयोग करने के लिए आगे आए हैं दो पेटी इफको नैनो यूरिया खरीदने पर सरकार एक स्प्रे मशीन भी उपलब्ध करा रहा है।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी आलोक गार्ग्य ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया की सरकार किसानों के लिए जहां पेंशन देने का काम कर रही है वहीं उनकी फसलों को लेकर भी सरकार बेहद गंभीर है आपदा में किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है जिसका सरकार ने उचित मुआवजा भी दिया है।उन्होंने कहा की इफको नैनो यूरिया ने भी किसानों की फसलों को अच्छे परिणाम दिए हैं
इसलिए सभी किसान भाई अधिक से अधिक इफको का नैनो यूरिया का प्रयोग करें ताकि उनको लाभ भी अधिक हो और उनकी फसलों को भी गंभीर बीमारियों से समय रहते बचाया जा सके।इस मौके पर अपर जिला सहकारी अधिकारी राजकुमार,इफको वैज्ञानिक डॉ पुरषोत्तम,इफको प्रबंधक डॉ रामभजन सिंह, एडी ओ भगवानपुर श्रीमती कल्याणी देवी,सुपरवाइजर रजत कुमार,कुलबीर सिंह,तथा भगवानपुर तहसील के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला