Jan Mudde

No.1 news portal of India

ढंडेरा पहुंचे पूर्व सी एम हरीश रावत का हुआ जोरदार स्वागत,हरीश रावत ने कहा बागेश्वर में भाजपा की नैतिक हार

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के ढंडेरा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान पूर्व सी एम हरीश रावत कुछ अलग अंदाज में नजर आए उन्होंने यहां भी भाजपा पर बड़ा हमला बोला उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की बागेशवर में नैतिक तौर पर भाजपा की हार हुई है। उन्होंने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग कर जीत हासिल की है जबकि वहां की जनता परिवर्तन चाहती है।

हरीश रावत ढंडेरा स्थित इंटक जिला अध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर के कैंप कार्यालय पर पहुंचे थे जहां उन्होंने पहाड़ी रायता, ककड़ी, खीरा आदि व्यंजन का लोगों के साथ खूब लुत्फ उठाया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पहाड़ी व्यंजनों और उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम समय समय पर होते रहना चाहिए। उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की पूरे प्रदेश में किसानों की हालत बेहद खराब है आपदा के कारण किसानों का हाल बेहाल है गन्ना पूरी तरह नष्ट हो चुका है लेकिन प्रदेश सरकार पूरी तरह से बेखबर बनी हुई है।सरकार को जरा भी किसानों की कोई सुध नहीं है।

हरीश रावत ने कहा की 2014 में उनकी सरकार ने किसानों को आठ हजार रुपए बीघा मुआवजा दिया था लेकिन भाजपा सरकार किसानों का मजाक उड़ा रही है उन्हे सरकार ग्यारह सौ रुपए के हिसाब से मुआवजा दे रही है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
इस दौरान रावत ने कहा की बागेश्वर में भाजपा की नैतिक तौर पर हार हुई है आरोप लगाया की धनबल और सत्ताबल के बावजूद इतने कम अंतर से जीत ने बता दिया है कि अब जनता उत्तराखंड में परिवर्तन चाहती है।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक उदय सिंह पुंडीर ने कहा कि पहाड़ के पैदा होने वाले खीरा ककड़ी को स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है उन्होंने कहा कि पहाड़ से पलायन रुके इसके लिए भी पहाड़ी उत्पादों को बड़ा बाजार देना जरूरी हैउन्होंने कहा की आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें सभी वर्गों के लोगों को जोड़ा जाएगा।इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता, सचिन चौधरी, वीरेंद्र रावत, मेला राम प्रजापति, हेमेंद्र चौधरी, पंकज सैनी, अरविंद राजपूत, नरेंद्र, प्रदीप बुडाकोटी, बलवंत सिंह रावत, रमेशचंद्र सिंह, विनोद खंतवाल, ठाकुर वीरेंद्र सिंह, देवेश शर्मा,

दीपक, रितु कंडियाल, दीपक लखवान, आशा मधवाल, विजय शर्मा, सेठपाल परमार, प्रदीप चौहान, जोनी, सुनील शर्मा, नासिर परवेज, शेखर चौधरी, प्रवेश कुमार, सुनील अग्रवाल, निरंजन कुमार, हरिशंकर उपाध्याय, मुकेश सैनी, ललित पंत, सावंत, सरदार सिंह, अंकुर शर्मा, ओमसिंह, पंडित सतीश कोठारी, राजवीर सिंह, हर्ष राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369