Jan Mudde

No.1 news portal of India

राष्ट्रीय लोकदल के युवा के देवेंद्र टिकोला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष हर्षभान चौधरी ने देवेंद्र टिकोला को राष्ट्रीय लोकदल युवा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हर्षभान चौधरी ने प्रशासनिक भवन में एक पत्रकार वार्ता के दौरान बताया की उनकी पार्टी फिलहाल नगर निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। संगठन को मजबूत किया जा रहा है कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है।

इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल युवा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र टिकोला ने बताया कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन के अनुसार जिस पार्टी से भी गठबंधन होगा उस पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जाएगा उन्होंने बताया की निकाय चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है निकाय चुनाव पार्टी पूरी तैयारी के साथ लड़ेगी।इस मौके पर बड़ी संख्या में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369