आरिफ नियाज़ी
भगवानपुर के बहेड़की सैदाबाद गांव में श्री कन्हैया प्राचीन मंदिर में कृष्णा जन्माष्टमी के पर्व पर भंडारे के साथ साथ स्वास्थ्य कैंप और दंगल का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया ।इस मौके पर ब्लड बैंक का भी प्रमुखता से आयोजन किया गया था जिसमें लगभग बीस यूनिट ब्लड श्रद्धालुओं ने जरूरत मंद लोगों के लिए दान किया है कैंप का आयोजन आरोग्यम हॉस्पिटल के द्वारा किया गया था।इस मौके पर भंडारे में जहां ग्रामीण भारी संख्या में पहुंचे वहीं दंगल में भी दूर दूर से पहलवान कुश्ती लड़ने के लिए पहुंचे थे।
इस मौके पर दंगल के शौकीन लोगों ने देर शाम तक दंगल में पहुंचे बाहर के पहलवानों के जौहर देखे।इस मौके पर दिव्यांग पहलवान राशिद ने कुश्ती जीतकर सभी को हैरत में डाल दिया। दंगल देखने के आसपास के गांव के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे। गौरतलब है की बहेड़की सैदाबाद गांव में कृष्णा जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है जिसमें जूना अखाड़ा के स्वामी भी इस पर्व में पहुंचते हैं इस मौके पर गांव में विशाल मेला भी लगता है।
कृष्णा जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। जिसमें गांव के साथ साथ बाहर से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं इस प्राचीन मंदिर की मान्यता है की जो भी प्रार्थना यहां की जाती है वह जरूर पूरी होती है इसलिए ही मंदिर में तीन दिन तक लगातार श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है तथा तीन दिन तक मेला लगता है जबकि दो दिन भंडारे का आयोजन होता है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला