आरिफ नियाज़ी
मंगलौर कस्बे में डेंगू और संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए मंगलौर नगर पालिका बेहद गंभीर नजर आ रही है।पालिका के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल ने बताया कि डेंगू और संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए कस्बे में हर रोज कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव कराया जा रहा है मंगलौर कस्बे में जल भराव की समस्या से लोगों को काफी राहत मिली है। उन्होंने बताया की कस्बे में साफ सफाई रखने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है
जिसके चलते नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कस्बे के लोगों को जागरूक किया जा रहा है।नुक्कड़ नाटक के लिए बाहर से कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया की मंगलौर नगर पालिका लगातार कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव कराती रहेगी।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला