आरिफ नियाज़ी
रुड़की पहुंचे आईपीएल आर सी बी के खिलाड़ी राजन कुमार और उनके पिता ने भाजपा विधायक प्रदीप के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की जहां प्रदीप बत्रा ने क्रिकेट खिलाड़ी राजन कुमार का बुके देकर उनका जोरदार स्वागत किया वहीं प्रमुख समाजसेवी ठाकुर संजय सिंह ने भी राजकुमार और उनके पिता का शॉल भेंट कर स्वागत किया।इस मौके पर राजन कुमार ने कहा की उन्होंने भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा से मुलाकात की है रुड़की में भी क्रिकेट प्रेमी बड़ी संख्या में रहते हैं रुड़की एक अच्छा शहर है उत्तराखंड के खिलाड़ियों में भी काफी खेल की प्रतिभा है
वह भी क्रिकेट और अन्य खेलों में अपना भविष्य आसानी से बना सकते हैं। उन्होंने कहा की आई पी एल में खेलों में भी लोगों की काफी रुचि बढ़ी है शहर के साथ साथ गांव के लोग भी आई पी एल के मैच में अच्छी दिलचस्पी रखते हैं।इस मौके पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा की खिलाड़ी हमारे देश की एक धरोहर हैं जिनका हमें सम्मान करना चाहिए उन्होंने कहा की खिलाड़ी कड़ी मेहनत करने के बाद अपना ऊंचा मकाम हासिल करते हैं खिलाड़ियों में अपने देश और प्रदेश का नाम ऊंचा करने का जज्बा और जूनून होता है।
राजन कुमार ने कहा की रुड़की में हो रही टेनिस बॉल प्रतियोगिता से खिलाड़ी अपना भविष्य उज्जवल देखते हैं।इस दौरान प्रदीप बत्रा ने कहा की प्रदेश सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है खिलाड़ियों को निरंतर कठिन परिश्रम करना चाहिए तभी वह आगे बढ़ेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे।इस मौके पर ठाकुर संजय सिंह ने राजन कुमार का स्वागत करते हुए कहा की उनका हमेशा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का प्रयास रहता है
उत्तराखंड में भी खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है बस उन्हें तराशने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा की आज इंडियन क्रिकेट टीम ने भारत का नाम अन्य देशों में भी ऊंचा किया है राजन कुमार की लगन और मेहनत से क्रिकेट खेल लगातार आगे बढ़ रहा है उत्तराखंड सरकार भी अपने खिलाड़ियों के लेकर जो खेल नीति लेकर आई है उसका खिलाड़ियों को बहुत लाभ मिलेगा।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला