आरिफ नियाज़ी
रुड़की में यूथ कांग्रेस के नेता को खानपुर विधायक उमेश कुमार का फोटो होर्डिंग्स पर लगाना भारी पड़ा है यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर सिंह भुल्लर ने उन पर बड़ी कार्यवाही करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वहीं कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की कांग्रेस में अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान सबसे अधिक होता है लेकिन अगर कोई अपने आपको पार्टी से ऊपर मानने लगे या पार्टी को कुछ ना समझे ऐसे लोगों पर कांग्रेस पार्टी सख्त कार्यवाही करती है।
उन्होंने कहा की जमाल अहमद ने जो होर्डिंग्स लगाए थे उन पर किसी पार्टी नेता का फोटो ना लगाकर एक अन्य विधायक को जगह दी गई थी जिसकी शिकायत उन्हे मिली थी उसी को लेकर उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सुमित्तर सिंह भुल्लर ने अहमद जमाल को अग्रिम आदेशों तक पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है उन्होंने कहा की कांग्रेस में अनुशासन हीनता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौरतलब है की कांग्रेस यूथ के प्रदेश महामंत्री अहमद जमाल ने शहरभर में स्वतंत्रता दिवस की मुबारकबाद देते हुए होर्डिंग्स लगाए थे जिन पर किसी कांग्रेसी नेता को स्थान नहीं दिया गया था
बल्कि खानपुर से विधायक उमेश कुमार का फोटो होर्डिंग्स पर लगाया गया था जो लोगों में एक चर्चा का विषय बना हुआ था जनमुद्दे पोर्टल ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसका संज्ञान कांग्रेस हाईकमान ने लेते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है हालांकि कांग्रेसी नेता जमाल अहमद ने खबर प्रकाशित होते ही सभी होर्डिंग्स को हटा भी दिया था लेकिन पार्टी हाईकमान ने इसे बड़ी अनुशासनहीनता मानते हुए उन पर कार्यवाही की है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला