आरिफ नियाज़ी
रुड़की के राशन के गोदाम में बड़ा हंगामे का मामला सामने आया है शांतरशाह निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता और राशन डीलर के पिता पर रुड़की के मार्केटिंग इंस्पैक्टर एव गोदाम में कार्यरत मजदूरों को धमकी देने से हड़कंप मच गया है इतना ही नहीं गोदाम की मार्केटिंग इंस्पेक्टर का ट्रांसफर और धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के भी उन पर गंभीर आरोप लगे है । वहीं मार्केटिंग इंस्पैक्टर रूबी ने राशन डीलर के पिता के खिलाफ सिविल लाइन कोतवाली में तहरीर दी है जिसकी पुलिस जांच में जुटी है।
दरअसल शांतरशाह गांव निवासी राशन डीलर अजय प्रताप सिंह के पिता तेज प्रताप सिंह दो दिन पूर्व रुड़की राशन के गोदाम पर अपने गांव का राशन उठाने के लिए पहुंचे थे आरोप है की इसी दौरान उनकी पहले गोदाम के लेबर के साथ तीखी नोंकझोंक हुई जिसके बाद मामला इतना बढ़ा की मार्केटिंग इंस्पैक्टर के साथ भी उनकी जमकर कहासुनी हुई रूबी का आरोप है की तेज प्रताप सिंह राशन डीलर भी नहीं हैं बावजूद इसके उन्होंने उनके साथ अभद्रता की है उनका आरोप है की राशन डीलर के पिता प्लास्टिक के बोरे ना लेकर जूट के बोरों में राशन देने का दबाव बना रहे थे जबकि उनके पास जो राशन आया है
वह प्लास्टिक के बोरों में ही बचा है जिसे उन्होंने लेने से मना कर दिया जिसके बाद तेज प्रताप सिंह ने आगबबूला होकर आनन फानन में कैश सेल रजिस्टर से स्वम अपना चढ़ा हुआ राशन ही काट दिया। हंगामा बढ़ने पर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई जिसे देखकर तेजप्रताप सिंह गोदाम से वापस लौटते समय अपने गुंडों से हमला कराने की धमकीं देते हुए वापस लौट गया। ।उन्होंने कहा की तेज प्रताप सिंह ने सरकारी दस्तावेजों से भी छेड़छाड़ की है जिसकी शिकायत उन्होंने विभाग के आला अधिकारियों से भी की है।
उन्होंने बताया की राशन डीलर के पिता के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। राशन डीलर की धमकी से गोदाम की लेबर भी काफी सहमी हुई है।वहीं इस बाबत राशन डीलर अजय प्रताप सिंह का आरोप है की रूबी ने उनके पिता के साथ अभद्रता की है जिसे किसी कीमत पर भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा की रूबी का व्यवहार राशन डीलर के प्रति ठीक नहीं है उनसे सभी राशन डीलर परेशान हैं अगर यही हाल रहा तो सभी राशन डीलर मार्केटिंग इंस्पेक्टर के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। रूबी का कहना है की राशन डीलर की धमकी से गोदाम की लेबर काफी सहमी हुई है ।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला