Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा में व्यापार मंडल द्वारा आयोजित हुआ राशन वितरण कार्यक्रम,अमन गुप्ता ने कहा गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

झबरेडा में राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा आयोजित राशन वितरण कार्यक्रम किया गायन।इस दौरान थानाध्यक्ष झबरेड़ा धर्मेंद्र राठी ने कार्यक्रम का उदघाटन किया। इस दौरान अमन गुप्ता ने कहा की जरूरतमंदों और गरीबों की सेवा करना उनकी प्राथमिकता है।

दरअसल राष्ट्रीय व्यापार मंडल झबरेड़ा की ओर से आयोजित राशन किट वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन थाना अध्यक्ष झबरेड़ा धर्मेंद्र राठी ने किया था वहीं उन्होंने राष्ट्रीय व्यापार मंडल के कार्यक्रम को सराहनीय बताया और एक अच्छी पहल बताया इससे जरूरतमंदों की सेवा होती है, वही व्यापार मंडल के संरक्षक एवं जिले के प्रमुख समाजसेवी डॉ.अमन गुप्ता ने कहा की जरूरतमंदों की सेवा करना हमारी पहली प्राथमिकता है उन्होंने बताया की कस्बे के हर वार्ड से जरूरतमंद लोग आए थे जिनको राशन किट वितरित की गई उन्होंने बताया बहुत जल्द एक और बड़ा प्रोग्राम वह करने जा रहे हैं

जिसमें कस्बे के हर जरूरतमंद को लाभ मिलेगा वहीं उन्होंने बताया की वह समय-समय पर निशुल्क चिकित्सा शिविर के माध्यम से भी जनता की सेवा कर रहे हैं वही कार्यक्रम में व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी गण जिसमें व्यापारमंडल के अध्यक्ष अजय सैनी महामंत्री सतीश वर्मा कोषाध्यक्ष कन्हैया मित्तल

उपाध्यक्ष अनुराग गर्ग, सचिन, शुभम वर्मा, सचिन सैनी, मीडिया प्रभारी अखिलेश वर्मा ,शुभम गुप्ता, मीडिया सह प्रभारी सुशील शर्मा, मुखिया जी, राहुल कश्यप, संदीप सिंघल ,सभासद शाहरुख मलिक, सभासद डॉक्टर सत्येंद्र मित्तल बिट्टू सैनी, विशाल नायक, विक्की सैनी, व्यापार मंडल के अनेकों पदाधिकारी एवं सम्मानित कस्बावासीगण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369