आरिफ नियाज़ी
झबरेड़ा के चरत निकेतन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। स्कूली बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति के गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को चौंका दिया छोटे छोटे बच्चे सुबह सवेरे से ही कार्यक्रमों की तैयारी में जुट गए थे । सभी बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पेश की। राष्ट्र निर्माण में आप क्या भूमिका अदा कर सकते हैं इसके लिए नुक्कड़ नाटक के जरिए बताने की कोशिश की गई।हालांकि स्कूल प्रबंधन की बच्चों पर की गई मेहनत अलग ही नजर आ रही थी।
चरत निकेतन पब्लिक स्कूल में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी चौधरी कुलबीर सिंह ने कहा की आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है जिसके चलते देश के अमर शहीदों को याद किया जा रहा है जिनकी मेहनत और लगन से इस देश को आजादी मिली। चौधरी कुलबीर सिंह ने बच्चों से आहवान करते हुए कहा की आज के बच्चे कल का भविष्य हैं इन्हीं बच्चों में से देश के लिए डॉक्टर,विज्ञानिक सैनिक तथा देश की सेवा करने वाले लोग बनेंगे।उन्होंने कहा की वह आज के दिन को राष्ट्रीय उत्सव के रूप में देखते हैं इतना ही नहीं इस राष्ट्रीय पर्व को राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाते भी हैं ताकि देश का बेहतर तरीके से निर्माण हो सके और देश महान बन सके।
इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य मोहन ठाकुर ने कहा की भारत देश लगातार आगे बढ़ रहा है आज के दिन को काफी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है छोटे छोटे बच्चों ने आज के आजादी के उत्सव में चार चांद लगाए हैं भारत के बच्चे कल का भविष्य हैं जिन्हें राष्ट्र निर्माण और अपने देश के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है ।सरहद पर सेना के जवान किस तरह से अपनी जान हथेली पर लेकर दिन रात इस देश की रक्षा में लगे हैं ।देश के सैनिकों को वह बार बार सलाम करते हैं ।उन्होंने कहा की यह देश उन शहीदों को याद कर रहा है जिनकी वजह से आजादी मिली।
आज के दिन को इतिहास कभी भुला नहीं पाएगा।इस मौके पर बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावको के साथ साथ स्कूल के स्टाफ संदीप कुमार,अंकित चौधरी, नितिन कुमार आदि भी मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला