आरिफ नियाज़ी
स्वतंत्रता दिवस को ग्रीनवे स्कूल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक अशोक चौहान ने झंडा ध्वजारोहण किया । तत्पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती माला चौहान ने विद्यार्थियों एवं समस्त ग्रीनवे परिवार को देश के 77 वे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई विद्यार्थियों की प्रस्तुति अत्यंत मनमोहक एवं आकर्षक रही इस दौरान स्कूल प्रबंधन और छात्र छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, शहीद मंगल पांडे ,ए शहीद भगत सिंह ,वीरांगना झांसी की रानी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ,इत्यादि शहीदों को एक लघु नाटिका के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कक्षा 2 के विद्यार्थियों द्वारा उत्तराखंड की संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए एक मनोरम कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्रतिभागी विद्यार्थियों में सैयद अमीम, आरुषि आरती, अवनी , अनन्या, आराध्या ,तमन्ना ,सृष्टि ,मानसी, अक्षिता ,अंशिका ,वंशिका ,शताक्षी, अन्वी ,बुलबुल ,आरव ,नमन ,आरुष अरनव ,देवांश, ईशान ,नंदिनी, खुशी, श्रेया ,सौरभ, दीक्षित ,आयुष, अभिनव कुमार ,आदि
विद्यार्थियों का सहयोग रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने मै विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती आयुषी चौरसिया, स्मृति जैन ,मोहित लाल, पूजा भाटिया ,प्रियंका बोरा ,पल्लवी कुकरेती ,आशीष लोहान ,हरिंदर आर्य ,का विशेष रूप से योगदान रहा इस शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में समस्त शिक्षक वर्ग मौजूद रहा।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला