रुड़की बैंक कॉलोनी स्थित सरस्वती एकेडमी स्कूल में आज 77 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि महिला सब इंस्पेक्टर अंशु चौधरी एवं उनके साथ पार्षद नीतू सिंह उपस्थित रही दोनों अतिथियों के स्कूल पहुंचने पर स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती शालिनी लाल ने एवं समस्त स्टाफ ने दोनों अतिथियों का स्वागत किया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंशु चौधरी ने ध्वजारोहण कर किया इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य ने बोलते हुए कहा कि आज सरस्वती एकेडमी 77 वा स्वतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना रहा है । गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन हमारा देश आजाद हुआ था आज के दिन भारत के महापुरषों ने अपनी जान की कुर्बानी देकर देश को आजाद कराया। सभी देश वासी बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ इस पर्व को मनाते हैं इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य शालिनी लाल ने कहा सभी को पेड़ लगाने के लिए आगे आना चाहिए ताकि धरती को बचाई जा सके। शालिनी लाल ने कहा कि रुड़की को साफ और स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी सभी की है अंशु चौधरी ने कहा कि छोटे बच्चे देश का भविष्य हैं खूब मन लगाकर पढ़ें जिससे एक मजबूत देश का निर्माण हो सके।बच्चे कल के देश की बुनियाद साबित होंगें आगे चलकर कोई भी बच्चा नशे की दल दल में ना पड़े बुराइयों से दूर रहना है दुश्मन चाहता है कि भारत की युवा पीढ़ी को कमजोर कर दे जिससे भारत कमजोर हो जाए आप समझिए कि अगर भारत की युवा पीढ़ी कमजोर हो जाएगी तो भारत कमजोर हो जाएगा इसलिए हमें गलत कामों से दूर रहना है।महान पमहापुरुष सरदार भगत सिंह, अशफाक उल्ला खान , ,ना जाने कितने बलिदान से भारत आजाद हुआ है। इस आजाद भारत को कभी गुलाम नहीं बनने देना मैं आप सब से निवेदन करती हूं की खूब पढ़े खूब अपने स्कूल का नाम रोशन करें। अपने शहर का नाम रोशन करें अपने देश का नाम रोशन करें। इस मौके पर नीतू शर्मा ने कहा कि सभी को आपस में मिल जुल कर रहना चाहिए हिंदुस्तान हम सभी का है सशक्त हिंदुस्तान बनाने के लिए आज की युवा पीढ़ी को आगे आना होगा और अपनी जिम्मेवारी को समझना होगा कि भारत मां ने हमें कुछ जिम्मेदारी दी है उसे जिम्मेवारी को हमें हमेशा निभाना है इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और छात्र छात्राओं के परिवारजन भी उपस्थित रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला