Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा नगर पंचायत में धूमधाम के साथ बनाया गया स्वतंत्रता दिवस मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत हुआ भव्य कार्यक्रम

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

झबरेड़ा नगर पंचायत में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह और अधिशासी अधिकारी रमेश दत्त पाठक ने सभी सभासदों और कर्मचारियों के साथ झंडा फहराया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत काली माता मंदिर के पास शिला फलकम की स्थापना कराई और सभी लोगों ने देश और राष्ट्र निर्माण की शपथ ली। इसके बाद वृक्षारोपण भी किया गया।

ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के समय पहली बार एन एन सी के कैडेट्स द्वारा परेड की गई।इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन चौधरी मानवेंद्र सिंह ने कहा की आज पूरा देश आजादी के जशन में डूबा हुआ है वहीं झबरेड़ा कस्बा भी स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मना रहा है कस्बे के लोगों में आज के दिन को लेकर बेहद उत्साह है ।सभी लोग सुबह सवेरे से ही पूरी तैयारी के साथ नगर पंचायत में पहुंचे थे। उन्होंने कहा की मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत नगर पंचायत ने सभी शहीदों को याद करते हुए ध्वजारोहण किया और वृक्षारोपण भी कराया है।

उन्होंने कहा की झबरेड़ा कस्बा क्रांतिकारियों और आजादी के मतवालों की सरजमीं रहा है झबरेड़ा क्षेत्र के क्रांतिकारियों ने इस देश को आजाद कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उन्होंने कहा की आज सभी को अपने देश और राष्ट्र के निर्माण की शपथ लेनी चाहिए तभी देश आगे बढ़ेगा ।उन्होंने कहा की देश के शहीदों ने अपनी जान जोखिम में डालकर और अपने प्राणों की आहुति देकर इस देश को आजाद कराया था जिनको आज पूरा देश याद कर रहा है।

इस मौके पर नगर पंचायत के सभासद शाहरुख मलिक,रोशन बाल्मीकि, डॉ सतेंद्र,अनुज सैनी,राजपाल कश्यप,सलमान सत्तार,शुभम गोयल,इंद्रेश मोती,मुकेश कश्यप के अलावा बड़ी संख्या में कस्बे के लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369