आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एव वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर संजय सिंह ने आज ढडेरा स्थित पैशनेट क्रिकेट एकेडमी में पुरानी यादें ताज़ा करते हुए बॉलर की गेंद पर जमकर शॉट पर शॉट लगाए जिसे देखकर खिलाड़ी भी रह गए। इस दौरान ठाकुर संजय सिंह ने एकेडमी में पिछले लंबे समय से चली आ रही पेयजल की कमी को दूर करते हुए उसका मौके पर ही निराकरण कर दिया जिसका एकेडमी के लोगों ने स्वागत किया।
इस दौरान क्रिकेट खिलाड़ियों में भी भारी उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर ठाकुर संजय सिंह ने कहा की उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है केवल उन्हें तराशने की आवश्यकता है आज क्रिकेट में भी खिलाड़ी अपने देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं अगर वह कड़ी मेहनत और मजबूत लक्ष्य के साथ क्रिकेट खेलें तो बहुत आगे जा सकते हैं। उन्हे पूरी आशा है की एक दिन इस अकेडमी के खिलाड़ी भी अपने देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।उन्होंने कहा की एकेडमी के खिलाड़ियों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है वह एकेडमी की यथासंभव मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे ताकि यह बच्चे आगे बढ़ सके और अपना भविष्य बना सकें।
उन्होंने कहा की उत्तराखंड सरकार भी खिलाड़ियों को लेकर बेहद गंभीर है नई खेल नीति का भी खिलाड़ियों को बड़ा लाभ मिलेगा। सरकार क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए भी कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। छात्र छात्राओं को भी पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी आगे बढ़ना चाहिए ताकि उनका मानसिक बौद्धिक और शारीरिक विकास तेजी से हो सके।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर चंदन सिंह के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।इस मौके पर पैशनेट क्रिकेट अकादमी संचालक आशीष चौधरी, मनीष गौड़ के अलावा खिलाड़ियों में वासुदेव सैनी, दिव्यांश चौधरी, अनस,आदित्य,गिरीश रतूड़ी,विशाल चौधरी, सौम्य,समृद्धि,आनंद,सुहैल,वर्निक चौधरी ,दीपक देशवाल,आदित्य,विपुल सैनी,अबूजर, मयंक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला