आरिफ नियाज़ी
देश में आजादी का अमृत महोत्सव जहां बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है वहीं रुड़की के क्वाड्रा हॉस्पिटल और नर्सिंग के छात्र छात्राओं में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।क्वाड्रा हॉस्पिटल के सैंकड़ों छात्र-छात्राओं ने बेलडी गांव तक तिरंगा यात्रा निकाली और भारतमाता के जयकारे लगाए। क्वाड्रा हॉस्पिटल के छात्र छात्राओं में इस दौरान भारी उत्साह देखने को मिल रहा था छात्रों का कहना था की देश की एकता अखंडता और भाईचारे के लिए आज यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है
तिरंगा यात्रा से क्वाड्रा हॉस्पिटल यह संदेश देना चाहता है कि समाज में कभी भी किसी को बलिदान या कुर्बानी देनी पड़े तो उससे पीछे नहीं हटना चाहिए यह देश आजादी के मतवालों का है जिन्होंने अपनी जान की कुर्बानी देकर इस देश को आजाद कराया था।इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल अशोक कुमार शर्मा ने कहा की क्वाड्रा कॉलेज से छात्रों को बेहतर गुणवत्ता वाली शिक्षा मिले इसके लिए लगातार प्रयास जारी है अस्पताल के माध्यम से गरीब और बेसहारा लोगों का भी उपचार किया जाता है
शर्मा ने कहा कि क्वाड्रा हॉस्पिटल लोगों की सेवा के लिए है जो दिन रात सेवा भाव से सेवा में लगा है।इस संस्था का दायित्व छात्र-छात्राओं को अच्छी और बेहतर गुणवत्ता वाली शिक्षा देने का है जिसमें संस्था को सफलता भी मिली है।अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा से देशभक्ति का जज्बा पैदा होता है और ग्रामीणों में आपसी सौहार्द और आपसी सौहार्द बढ़ाने के मकसद से तिरंगा यात्रा निकाली गई है ताकि लोग जागरूक हों सकें।छात्र-छात्राओं में आज भारी उत्साह है जिन्होंने बढ़-चढ़कर तिरंगा यात्रा में भाग लिया है ।
शर्मा ने कहा कि आज समाज में सदभाव और देश के प्रति प्रेम राष्ट्रवाद बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए यही तिरंगा यात्रा का मकसद है। वही इस मौके पर प्रमुख समाज सेवी और हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ रकम सिंह सैनी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि आज क्वाड्रा हॉस्पिटल ने बेहद कम समय में नए आयाम छुए हैं अब कॉलेज एक नई इबारत लिखने की दशा की ओर बढ़ रहा है क्वाड्रा हॉस्पिटल सेवा भाव का संदेश देना चाहता है।
आज की तिरंगा रैली में छात्र-छात्राओं के अलावा प्रोफेसर ,डॉक्टर कॉलेज फैकल्टी और अन्य लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।डॉ रकम सिंह ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की आज के समय में लोग आजादी का मकसद भूलते जा रहे जिनको याद दिलाने के लिए हैं तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर घर घर तिरंगा लगाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया है ताकि लोग आजादी के प्रति जागरूक हो सकें डॉक्टर रकम सिंह सैनी ने कहा कि क्वाड्रा के अलावा अन्य समाजसेवी संस्थाओं को भी आजादी का महोत्सव मनाने के लिए आगे आना चाहिए।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला