आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी भले ही विधानसभा चुनाव में कुछ खास प्रदर्शन न कर पाई हो लेकिन उसके कार्यकर्ताओं को अभी भी उम्मीद है की उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी ।आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और आप के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह ने ने एक खास मुलाकात के दौरान कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में महंगाई भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर हो रहा है डबल इंजन की सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है आलम यह है कि आज आलू प्याज और टमाटर के अलावा सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं लेकिन सरकार को इसकी जरा भी कोई चिंता नहीं है।
प्रेम सिंह ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि हरिद्वार जिले में बड़े पैमाने पर आपदा आई है जिसमें किसान पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है लेकिन प्रदेश सरकार को इसकी जरा भी कोई चिंता नहीं है उन्होंने मांग करते हुए कहा की प्रदेश सरकार जल्द से जल्द हरिद्वार जिले को आपदा ग्रसित जिला घोषित करे ।तभी किसानों को राहत मिलेगी।लेकिन दुख इस बात का है की उत्तराखंड सरकार किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है किसानों को मात्र 2,हजार से से ढाई हजार का मुआवजा दे रही है।
जो किसानों के साथ बड़ा मजाक है।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा की प्रदेश सरकार ने अगर किसानों के मुआवजे को ना बढ़ाया तो आम आदमी पार्टी आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगी प्रेम सिंह ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है जहां पर बड़े पैमाने पर विकास हो रहा है और लोगों को रोजगार भी मिला है लेकिन दुर्भाग्य इस प्रदेश का भारतीय जनता पार्टी की सरकार है विकास पर कोई ध्यान नहीं है जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में एक मजबूत राजनीतिक दल के रूप में उभर कर सामने आएगा और अरविंद केजरीवाल जल्द ही उत्तराखंड का दौरा करेंगे ।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला