Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की उत्तरीखंड गंगा नहर अधिशासी अभियंता नलिन वर्धन और सहायक अभियंता शिवकुमार कौशिक सस्पेंड, कार्यों में लापरवाही के चलते हुई बड़ी कार्यवाही

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तरीखंड गंगानहर रुड़की अधिशासी अभियंता नलिन वर्धन और सहायक अभियन्ता शिवकुमार कौशिक पर अपने कार्यों में लापरवाही करने की गाज गिरी है दोनो को यूपी शासन ने निलंबित कर दिया है शासन की इस कार्यवाही से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।गौरतलब है की जब से उत्तरी खंड गंगा नहर के अभियंता नलिन वर्धन ने अधिशासी अभियंता की कुर्सी संभाली थी तभी से वह किसी ना किसी मामले को लेकर अक्सर चर्चा में रहते थे

उन पर जहां अपने विभागीय कार्यों में बड़ी लापरवाही करने के आरोप लगे तो वहीं हरिद्वार भीमगोड़ा में गेट नंबर दस के गिरने की सूचना आला अधिकारियों को समय पर ना देने,रुड़की में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान ना देकर उन्हें धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर करने और इस मामले में मीडिया में विभाग की छवि धूमिल करने के साथ साथ अपने कार्यालय में कर्मचारियों के साथ ठीक तरह से तालमेल ना बनाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

इतना ही नहीं अपने कर्तव्य का निर्वहन ना करने एवं लापरवाही बरतने की सजा सहायक अभियंता उत्तरीखण्ड गंगा नहर प्रथम हरिद्वार शिवकुमार कौशिक को भी मिली है उन्हे भी निलंबित कर दिया गया है।आज दिनभर कार्यालय में सभी कर्मचारी इस पर ही चर्चा करते नजर आए।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369