आरिफ नियाज़ी
रुड़की। भारतीय किसान यूनियन रोड़ भी किसानों के मुद्दों को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार कर रहा है।भाकियू रोड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ ने दो टूक कर दिया की अगर प्रदेश सरकार ने किसानों को 15 हजार प्रतिबिघा के हिसाब से मुआवजा ना दिया तो किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।वहीं उन्होंने ऊर्जा निगम और चकबंदी विभाग को साफ साफ चेतावनी दे डाली की अगर इन विभागों ने किसानों का शोषण ना हुआ तो किसान दोनो विभागों के कार्यालय का घेराव करने को मजबूर हो जायेंगे।
दरअसल रुड़की के प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में यूनियन के अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने कहा की हरिद्वार जिले में आई आपदा के कारण किसानों का भारी नुकसान हुआ है लेकिन सरकार किसानों की सुध लेने को तैयार नहीं है उन्होंने कहा कि किसानों को कम से कम 15 हजार रुपए प्रति बीघा के अनुसार मुआवजा दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों पर घरों और दफ्तरों में बैठकर फसलों के नुकसान के फर्जी सर्वे का भी आरोप लगाया।
इसके साथ ही तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा जिसमें बाढ़ के कारण किसानों की जो फसल खराब हुई है उनका सर्वे कराकर तुरंत मुआवजा दिलाये जाने की मांग की। इकबालपुर शुगर मिल द्वारा किसानों का बकाया भुगतान कराने की मांग की। आवारा पशु को गौशाला में भिजवाने की मांग,चकबंदी विभाग द्वारा किसानों का उत्पीड़न बंद किए जाने की मांग,बिजली विभाग के द्वारा फर्जी बिल बनाकर किसानों को परेशान ना करने की मांग की गई।
मासिक बैठक में सचिन टोडा युवा प्रदेश अध्यक्ष, नाजिम अली जिला अध्यक्ष, प्रदीप त्यागी जिला उपाध्यक्ष, संजीव कुशवाह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज पाल, विकास शर्मा, मनोज पाल, जावेद अली,भुल्लन सैनी, अनीश प्रधान,रियासत प्रधान, हाजी इरशाद,अर्जुन सैनी, प्रधान आचार्य घनश्याम,भूरा,बिट्टू रोड,इंदर रोड,राकेश महिपाल रोड जी रजत रोड़ धूमसिंह जी देशपल रोड,सुरेंद्र, सोनू गुज्जर छोटा रामदास, राजकुमार सैनी वेदप्रकाश, शोभाराम,बिजेंद्र शर्मा सुलेमान आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला