Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर ब्लॉक में “मेरा माटी मेरा देश” कार्यक्रमों की रही धूम,ग्राम पंचायतों में दिखा भारी उत्साह

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

“मेरा माटी मेरा देश” अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड भगवानपुर के दर्जनों गांव में अलग ही उत्साह है गांव गांव में जहां वृक्षारोपण और शिलापट्ट लगाए जा रहे हैं वहीं छोटे छोटे बच्चे तिरंगा हाथों में लिए अपने देश की आजादी का जशन मना रहे हैं। इतना ही नहीं ग्राम पंचायतों में वसुधा वंदन, वीरों का वंदन, झण्डारोहण, राष्ट्रगान आदि के भव्य और धूमधाम के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

बीडीओ भगवानपुर आलोक गार्ग्य ने बताया की भगवानपुर ब्लॉक में मेरा माटी मेरा देश के कार्यक्रम बड़े ही उत्साह के साथ मनाए जा रहे हैं जिसे लेकर ग्राम सभाओं में भी भारी उत्साह है।बीडीओ ने बताया की कुंजा बहादरपुर, सरठेडी शाहजहापुर, मजाहिदपुर सतीवाला, चूड़ियाला मोहनपुर,हसनपुर मदनपुर ,धीरमजरा , बुधवा शहीद , इब्राहीमपुर मसाही, मुकर्रमपुर उर्फ कालेवाला, मानक मजरा ,नागल पलूनी ,रायपुर ,सिकंदरपुर भैंसवाल, और तेजुपुर उपरोक्त समस्त ग्राम पंचायतों मे इस कार्यक्रम के अंतर्गत शिलाफलकम का उद्घाटन किया जा चुका है।

इतना ही नहीं स्थानीय शहीदों को याद करते हुए उनके परिवार के लोगों को सम्मानित किया जा रहा है ।इसके उपरांत ध्वजारोहण, राष्ट्रगान किया गया तथा स्कूल के छात्र- छात्राओ द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित व्यक्तियों के द्वारा वृक्षारोपण का कार्य भी लगातार किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369