आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ज़ीरो टोलरेंस की सरकार को लेकर बेहद संजीदा नजर आ रहे हैं इसलिए ही वह प्रदेश में जरा भी किसी तरह की अधिकारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कर रहे हैं । ताजा मामला रूड़की शहर और नारसन क्षेत्र का है जहां लगभग सात सौ अन्त्योदय कार्डों के सम्बन्ध में घोर अनियमितता के प्रकरण सामने आने पर खाद्य पूर्ति विभाग में हड़कंप मच गया था जिसकी जांच उपायुक्त खाद्य, गढ़वाल सम्भाग द्वारा पूरी कर उत्तराखंड शासन को उपलब्ध कराई गई थी जांच आख्या का आज शासन द्वारा गंभीरता से संज्ञान लिया गया।
इस प्रकरण को बेहद गम्भीर मानते हुए पारदर्शी सुशासन और जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से तत्काल प्रभाव से जिला पूर्ति अधिकारी, हरिद्वार को प्रशासनिक आधार पर जनपद अल्मोड़ा स्थानान्तरित किया गया है।
नारसन पूर्ति निरीक्षक तोयनाथ शर्मा और रूड़की पूर्ति निरीक्षक बबिता को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय, हरिद्वार में सम्बद्ध किया गया है। शासन की इस कार्यवाही से विभाग में दिनभर हड़कंप मचा रहा।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला