Jan Mudde

No.1 news portal of India

भारतीय किसान यूनियन अंबावता युवा विंग की प्रशासन को दो टूक,किसानों को मुआवजा ना मिला तो होगा आंदोलन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

भारतीय किसान यूनियन अंबावता भी अब किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करने के मूंड में नजर आ रही है किसानों को उनकी फसलों का उचित मुआवजे मिले इसके लिए भारतीय किसान यूनियन अंबावता युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फरमान त्यागी ने दर्जनों किसानों के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने आपदा से किसानों को हुए भारी नुकसान एवं किसानों की अन्य समस्याओं के समाधान करने की मांग की।

भारतीय किसान यूनियन अंबावता के नेता एडवोकेट फरमान त्यागी ने कहा की हरिद्वार जिले को प्रदेश सरकार आपदा ग्रसित जिला घोषित करे ताकि किसानों को कुछ राहत मिल सके आज किसान आपदा से पूरी तरह से टूट चुका है जिसकी चिंता प्रदेश सरकार को नहीं है आलम यह है की गन्ने से लेकर धान तक की सभी फसल नष्ट हो चुकी है।लेकिन सरकार अपनी मस्ती में मस्त है।

इस मौके पर भाकियू अंबावता के जिला अध्यक्ष चौधरी सागर सिंह, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष रश्मि चौधरी ,मो• हारून युवा राष्ट्रीय सचिव, हाजी इसरार प्रदेश सचिव ,वीना आनंद,यासमीन खान, कुंवर पाल,योगेश गुर्जर, पवन कुमार,भरत सिंह, राजेश कुमार, समीर छात्र संगठन अध्यक्ष,शाहनवाज मलिक और सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369