Jan Mudde

No.1 news portal of India

रोटरी क्लब रुड़की अपर गंगा ने चलाया गंगनहर में सफाई अभियान, सेना के जवान भी हुए शामिल

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रोटरी क्लब रूड़की अपर गंगा ने भारतीय सेना के आईबीईएक्स ब्रिगेड की आर्टिलरी रेजिमेंट के सहयोग से दीन दयाल उपाध्याय ब्रिज से सोनाली पार्क तक ऊपरी गंगा नहर के पूर्वी और पश्चिमी तटों एवं घटों को साफ करने का बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। इस अभियान में क्लब के रोटेरियन निधि शांडिल्य, ठाकुर संजय सिंह, डॉ. पारित अग्रवाल, मंथन, माहेश्वरी और विजय अरोड़ा समेत सेना के सैंकड़ों जवान शामिल रहे। यह कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस पर आजादी के अमृत महोत्सव के लिए किया गया था ।

‘मेरी मिट्टी मेरा देश’ कार्यक्रम ने नहर की सफाई के इस विचार को बढ़ावा दिया और हर समुदाय के लोगों को अपने शहर को साफ रखने, प्लास्टिक कचरा कम करने और कूड़ा ना फैलाने का संदेश दिया। गंगनहर की साफसफाई देखकर राहगीर भी प्रेरित होकर सफाई अभियान में शामिल हो गये। हालांकि कई लोगों ने

इस अभियान की सराहना की और सड़क पर व्यवसाय करने वाले कई विक्रेताओं ने वादा किया कि वे रूड़की की शान के लिए नहर और उसके किनारों पर गंदगी नहीं फैलाएंगे और गंदगी फैलाने वाले लोगों को भी रोकने का काम करेंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369