Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की नगर निगम का सी डी ओ प्रतीक जैन ने प्रशासक के तौर पर संभाला पदभार,शहर में विकास की होंगी प्राथमिकताएं

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की मेयर गौरव गोयल के इस्तीफे देने के बाद सीडीओ हरिद्वार प्रतीक जैन ने नगर निगम रूड़की प्रशासक का पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान प्रतीक जैन ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा की शहर की जनता के सहयोग से रुड़की नगर निगम को और बेहतर बनाया जाएगा सबसे पहले निगम क्षेत्र में जलभराव की स्थिति को दूर किया जाएगा।

उन्होंने नगर निगम कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान बड़ी बेबाकी के साथ कहा की नगर निगम में पार्षदों से विचार विमर्श कर बोर्ड बैठक की तिथि घोषित की जायेगी लेकिन उससे पहले नगर निगम के सभी कार्यों का वह निरीक्षण करेंगे।उन्होंने कहा की जो भी निगम द्वारा निर्माण कार्य चल रहे हैं उनका भी निरीक्षण किया जाएगा नगर निगम रुड़की उत्तराखंड का सबसे बेहतर निगम बने इसके लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

गौरतलब है की नगर निगम रुड़की में कुछ दिन पूर्व मेयर गौरव गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने नगर निगम रूड़की में प्रशासक के रूप में अपना पदभार संभाला। इस दौरान सीडीओ हरिद्वार प्रतीक जैन ने कहा कि नगर की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक में जानकारी ले ली गई है। पार्षदों के साथ भी बैठक की जाएगी जहां भी उनके जाने की आवश्यकता होगी वह मौके पर पहुंचेंगे।

शहर की समस्याओं को प्रमुखता से हल किया जाएगा। साथ ही साथ नगर में जलभराव की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या का भी स्थाई समाधान किया जाएगा और पार्षदों के बीच चल रहे विवाद को भी दूर करने का प्रयास करेंगे। प्रतीक जैन ने कहा की
निगम द्वारा जो कार्य किए जाएंगे उसमे जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। सभी के सहयोग से निगम को आगे बढ़ाया जाएगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369