Jan Mudde

No.1 news portal of India

मेवात घटना की शेर सिंह राणा ने की निंदा, कहा कुछ खुंराफातियों के कारण घटी मेवात की घटना

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की पहुंचे राष्ट्रवादी जन लोकशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेर सिंह राणा ने मेवात की घटना पर गहरा अफसोस जताते हुए कहा की कुछ असामाजिक तत्वों के कारण मेवात में बड़ी घटना घटी जिसकी वह कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।शेर सिंह राणा ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की जिस तरह से पाकिस्तान और चीन की एजेंसी भारत को नुकसान पहुंचाना चाहती हैं उसी तर्ज पर कुछ हिंदू संगठनों में कुराफाती लोग मौजूद हैं जो हिंदू मुस्लिम के बीच भाईचारा नहीं देखना चाहते वही लोग इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

उन्होंने कहा की भारत देश ऋषि मुनियों और दरवेशों का देश रहा है जहां सभी धर्मों के लोग आपसी भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ रहते हैं लेकिन कुछ ताकतें इस देश की तरक्की से नाखुश हैं और इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं जिसकी वह कड़े शब्दों में निंदा करते हैं उन्होंने कहा की हिंदू संगठनों में काफी अच्छे और बेहतर सोच रखने वाले लोग भी मौजूद हैं

लेकिन इन्ही संगठनों में कुछ कुराफातियों के कारण ही मेवात में बड़ी घटना घटी जबकि इससे पहले भी इस तरह की यात्राएं निकाली जा रहीं थीं इस बार ही ऐसा क्यों हुआ जो दंगे की नौबत तक पहुंच गई। उन्होंने कहा की हिंदू मुस्लिम के बीच ऐसा आपसी सौहार्द बने की दूसरे देश भी उससे सबक लें सकें ऐसा माहौल बनाना होगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369