आरिफ नियाज़ी
केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने और उन योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचे इसके प्रयास अब तेज हो गए हैं इतना ही नहीं चिकित्सा सेवा ,शिक्षा सड़कों की हालत ,पशुधन बेहतर हो इसका बीड़ा उठाया है वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक चौधरी ने जिसकी शुरुआत जल्द ही लखनौता गांव से होगी।
दरअसल एक खास मुलाकात के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एव जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अशोक चौधरी ने कहा की उत्तराखंड सरकार हो या केंद्र सरकार दोनों सरकारें आम आदमी और किसानों के लिए बड़ी बड़ी योजनाएं चला रहीं हैं लेकिन लोगों के जागरूक ना होने और अधिकारियों की लापरवाही के चलते उन योजनाओं का लाभ आम आदमी तक नहीं पहुंच पाता जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है लेकिन अब उन्होंने निर्णय लिया है की सरकार की जो भी योजनाएं हैं उनका लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे ताकि उसको लाभ मिल सके।
अशोक चौधरी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की सरकार तमाम तरह की योजनाएं चलाती है लेकिन वह गांव गांव तक नहीं पहुंच पाती अब लखनौता गांव से कैंप लगाकर शुभारंभ किया जाएगा जिसमें ब्लॉक के कुछ अधिकारी भी शामिल होंगे जो ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से रूबरू कराएंगे अगर जरूरत पड़ी तो जिले के अन्य विभागों के अधिकारियों को भी बुलाया जाएगा ताकि आम लोगों को पता चल सके की सरकार उनके लिए क्या कर रही है।
अशोक चौधरी ने कहा गांव में शिक्षा ,स्वास्थ्य सड़कें और पशुधन बेहतर हो इसके प्रयास किए जाएंगे इसलिए उन्होंने निर्णय लिया है की एक पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत इस कार्यक्रम को चलाया जाएगा।उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर बेहद गंभीर है लेकिन जानकारी के अभाव में गांव के लोग उन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते इसलिए अब गांव गांव के लोग योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ उठाएंगे।
उन्होंने कहा की उनका मकसद योजनाओं को कागज़ों में सीमित ना कर धरातल पर उतारना है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला