आरिफ नियाज़ी
हरिद्वार जिले की खानपुर वन रेंज बेशकीमती पेड़ों के कटान को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती है इस बार भी वन माफियाओं ने रात का फायदा उठाते हुए खानपुर रेंज से खैर के कीमती पेड़ को निशाना बनाया है जिसकी तलाश में वन विभाग की टीम जुट गई है बताया जा रहा है वन विभाग की टीम को वन माफियाओं तक पहुंचने के लिए इनोवा गाड़ी की सरगर्मी से तलाश है।।इनोवा गाड़ी में ही खैर के कीमती पेड़ को काटकर ले जाया गया था।
विभाग की टीम ने इनोवा गाड़ी की तलाश तेज कर दी है वहीं इस बाबत खानपुर वन रेंजर विनय राठी का कहना है की वन माफियाओं द्वारा लगभग चार दिन पूर्व खैर का एक पेड़ काट दिया गया है जिसमें इनोवा गाड़ी का प्रयोग हुआ है जिसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची है जिसकी जांच की जा रहीं है जल्द ही वन माफियाओं को पकड़ लिया जायेगा।
गौरतलब है कि हरिद्वार जिले के खानपुर वन रेंज सरकारी भूमि पर कब्जे और बेशकीमती पेड़ों के कटान को लेकर अक्सर चर्चा में रह चुकी है लेकिन अब रेंजर विनय राठी के आने से वन माफियाओं में भी हड़कंप मचा हुआ है विनय राठी जहां पुराने वन माफियाओं का डाटा खंगाल रहे हैं ।सूत्रों के मुताबिक विभाग की टीम ने कुछ दिन पूर्व एक पिकअप गाड़ी को भी पकड़ा है जिसके बाद गाड़ी को एक ग्राम प्रधान की सपूर्दगी में दिया गया है।
फिलहाल रेंजर हर पहलू से जांच कर इनोवा गाड़ी तक पहुंचना चाहते हैं जो खानपुर रेंज में दिखाई दी थी ।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला