आरिफ नियाज़ी
कहते हैं प्रतिभाएं किसी की मोहताज नहीं होती जिस किसी में कुछ करने का जज्बा और जूनून हो तो उसे कोई रोक नहीं सकता । ऐसा ही एक मामला सामने आया है मंगलौर के मन्नाखेड़ी गांव का जहां के देवांश पुत्र आदेश कुमार ने अपने गांव का ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।देवांश ने दस मीटर की पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मैडल जीतकर अपने गांव और क्षेत्र को नई पहचान दिलाई है।
देवांश की जीत से परिवार ही नहीं बल्कि पूरे गांव में खुशी का माहौल है।वहीं देवांश की इस उपलब्धि पर मंगलौर से बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी ने भी उन्हें सम्मानित किया है।इस दौरान हाजी सरवत करीम अंसारी ने कहा की उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है केवल उन्हें तलाशने की आवश्यकता है। बसपा विधायक ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि मंगलौर के नारसन क्षेत्र के युवाओं ने खेलों में अपने क्षेत्र का नाम काफी रोशन किया है सरकार को इस क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए।
उन्होंने युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों से भी अपील करते हुए कहा कि नारसन क्षेत्र में खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए समय समय पर प्रतियोगिताएं आयोजित करें ताकि इस क्षेत्र के लोग कबड्डी, कुश्ती, क्रिकेट और वॉलीबॉल आदि प्रतियोगिताओं में अपना भविष्य बना सकें। हाजी सरवत करीम अंसारी ने देवांश को बधाई देते हुए कहा कि देवांश ने बेहद कम समय में इस सफलता को हासिल किया है देवांश कड़ी मेहनत के जरिए भी अपने जीवन में इसी तरह सफलता प्राप्त करता रहेगा उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को ग्रामीण प्रतिभाओं पर अधिक ध्यान देंना चाहिए ।
इस मौके पर बसपा के वरिष्ठ नेता और हाजी सरवत करीम अंसारी के बेहद करीबी नेता मोइनुद्दीन अंसारी ने कहा कि देवांश की सफलता पर आज पूरा क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है सरकार को भी देवांश को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करने चाहिए ताकि देवांश प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश का नाम भी प्रमुखता से रोशन कर सके।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला