Jan Mudde

No.1 news portal of India

जेसीपी नेता भावना पांडेय ने गांव गांव जाकर बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल, भाजपा और कांग्रेस पर किया बड़ा हमला

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश ने कहर बरपा किया है जहां किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है वहीं लोगों के मकानों को भी भारी क्षति पहुंची है। इस के चलते हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी और जेसीपी की नेता भावना पांडेय हरिद्वार जिले के गांव-गांव में जाकर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुन रही है इतना ही नहीं किसानों को हुई भारी क्षति को भी उन्होंने गंभीरता से लिया है गांव की टूटी सड़के और पुलिया के बारे में उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात की है

जिसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी हरकत में आ गए और उन्होंने भावना पांडेय द्वारा बताए हुई पुलिया और सड़क का इस्तीमेट तैयार किया है।

दरअसल जेसीपी नेता भावना पांडे सबसे पहले अकबरपुर गांव पहुंची जहां पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया इसके बाद भावना पांडेय ने गांव के सबसे बड़े शिव मंदिर में पूजा अर्चना की और भंडारे में प्रसाद वितरण किया। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों का भी उन्होंने हौसला अफजाई की ।इस मौके पर भावना पांडेय ने कहा कि अकबरपुर गांव में सड़क की पुलिया टूटने से स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

स्कूल की बस भी टूटी पुलिया से होकर गुजरती है जहां पर कभी भी कोई और बड़ा हादसा हो सकता है इसलिए उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर तुरंत ही लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरिफ खान को फोन पर संपर्क किया और उन्हें जल्द से जल्द सड़क और पुलिया बनाने की मांग की जिस पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने सहमति जताते हुए कहा कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

वही इसके बाद भावना पांडेय भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के बिंदु खड़क गांव पहुंची जहां पर किसानों ने उन्हें बताया कि बाढ़ से उनकी फसलें पूरी तरह से तबाह और बर्बाद हो चुकी है यहां तक कि गांव का संपर्क मार्ग भी मुख्य मार्ग से टूट चुका है सड़कें पूरी तरह टूट चुकी है खेतों में पानी भरा है जिसके चलते किसान बेहद परेशान है। किसानों ने आरोप लगाया कि जिसे उन्होंने वोट देकर विजई बनाया था उन्होंने गांव में आना भी उचित नहीं समझा जिसका खामियाजा ग्रामीण जनता को भुगतना पड़ रहा है जिला पंचायत अध्यक्ष हो या विधायक कोई उनके बीच नहीं आया हैं भावना पांडेय ऐसी महिला हैं जो सबसे पहले उनके पास आई है इस बार गांव वाले भावना पांडेय को ही लोकसभा प्रत्याशी के रूप में देखना चाहेंगे।

इस दौरान ग्रामीणों ने कहा की इस बार जनता भाजपा और कांग्रेस के लोगों को सबकसिखाने का काम करेगी।ग्रामीणों का आरोप है की इस बार हरिद्वार की जनता भाजपा और कांग्रेस के लोगों से बेहद खफा है जिसका नुकसान दोनों पार्टी को भुगतना पड़ेगा इस बार हरिद्वार जिले में जेसीपी पार्टी का परचम लहराएगा और जनता तय कर चुकी है कि भावना पांडे ही इस बार लोकसभा में जीत का परचम लहराएंगी ।इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा भावना पांडे का जोरदार स्वागत किया गया जिसके बाद भावना पांडेय अपने निजी कार्य से दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369