आरिफ नियाज़ी
देर रात रुड़की पहुंचे प्रदेश के पूर्व सीएम हरीश रावत ने हरियाणा के नूह में हुई घटना पर गहरी चिंता जताई उन्होंने हरियाणा की भाजपा सरकार को इस घटना का पूरी तरह से जिम्मेदार बताया। हरीश रावत ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की हरियाणा सरकार ने जानबूझकर एक साजिश के तहत नूह में इस घटना को अंजाम दिलाया और हरियाणा में आग लगाने की कोशिश की जिसके लिए हरियाणा के सीएम पूरी तरह दोषी है । देर रात हरीश रावत कांग्रेस नेता कुंवर जावेद इकबाल के आवास पर मैंगो पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे
जहां उन्होंने लोगों से भी बात की। हरीश रावत ने कहा की हरियाणा के मुख्यमंत्री ने इस काम के लिए अपने एक खास व्यक्ति को जिम्मेदारी दी थी जिससे बड़ी घटना घटी।पूर्व सी एम ने कहा की ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर भाजपा सत्ता हासिल करना चाहती है मणिपुर में क्या हो रहा है वहां पर भी हालात बेहद खराब हैं। इस दौरान हरीश रावत ने भाजपा की प्रदेश सरकार पर भी बड़ा हमला बोला। हरीश रावत ने कहा की हरिद्वार जिले का वह लगातार भ्रमण कर रहे हैं बाढ़ से भारी नुकसान पहुंचा है
किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं प्रदेश सरकार को पूरे जिले को आपदा ग्रस्त घोषित कर देना चाहिए।हरीश रावत ने कहा की प्रदेश सरकार के मंत्री लगातार भ्रमण कर रहे हैं लेकिन किया कुछ नहीं जिससे हरिद्वार जिले की जनता बेहद मायूस है। यह बड़े दुख की बात है।उन्होंने कहा की आपदा के मानक को दुरुस्त करने की आवश्यकता है आज महंगाई बड़े पैमाने पर है 2014 के आपदा के पुराने मानक को सरकार को बदलना चाहिए।
शहर में भी जलभराव की स्थिति बनी है जिसके लिए सरकारों को ध्यान देना होगा गांव गांव में भारी नुकसान पहुंचा है वह लगातार लोगों के पास पहुंच रहे हैं आज लोग बेहद परेशानी में हैं जिनकी मदद के लिए सरकारों को आगे आना चाहिए। वहीं कांग्रेसी नेता एव प्रमुख समाजसेवी कुंवर जावेद इकबाल ने कहा की मैंगो पार्टी उनके यहां सदियों से चली आ रही है इस मैंगो पार्टी का मकसद आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ाना होता है इस पार्टी में सभी धर्मों और सभी पार्टी के लोग शिरकत करते हैं।
इस मैंगो पार्टी में बड़ी संख्याबमे लोग पहुंचे थे जिसमें संगीत का भी आयोजन किया गया था।इस मैंगो पार्टी में बाहर से पहुंचने वाले सभी महमानों का कुंवर जावेद इकबाल और उनकी पत्नी ने जोरदार स्वागत किया गया। रोटरी क्लब की ओर से कुंवर जावेद इकबाल को ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया गया।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला