Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के आजादनगर-पनियाला रोड़ की स्वीकृति मिलने पर विधायक और सी एम का जताया आभार

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के आजादनगर-पनियाला रोड़ के निर्माण का अब लोगों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा इसके लिए शासन ने स्वीकृति देकर सड़क निर्माण के लिए बजट भी रिलीज कर दिया है जिससे स्थानीय लोगों में भी भारी उत्साह है। सड़क का बजट रिलीज होने पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विकास त्यागी ने कांग्रेस विधायक फुरकान अली और मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है।

जिसके चलते अब उनके नेतृत्व में प्रस्तावित धरना और क्रमिक अनशन को भी तत्काल स्थगित कर दिया गया है। इतना ही नहीं सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रीय जनता ने खुशी जाहिर करते हुए विधायक हाजी फुरकान अहमद एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया हैं।

गौरतलब है की रुड़की के नेहरू नगर स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विकास त्यागी ने बताया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने इस सड़क के निर्माण हेतु कई बार प्रदर्शन, जुलूस एवं स्थानीय प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किए थे। अब क्षेत्रीय विधायक हाजी फुरकान अहमद के प्रस्ताव पर राज्य सरकार द्वारा सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर बजट जारी कर दिया गया है।

शीघ्र ही सड़क निर्माण शुरू हो जाएगा और क्षेत्रवासियों को टूटी हुई सड़क से हो रही परेशानियों से निजात मिलेगी। जलभराव की समस्या का समाधान भी शीघ्र ही कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सडक निर्माण की स्वीकृति मिलने पर विधायक हाजी फुरकान अहमद एवं मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही क्षेत्रवासियों की तरफ से उनका अभिनंदन किया जाएगा। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विकास त्यागी ने बताया कि सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर उनके द्वारा प्रस्तावित धरना एवं क्रमिक अनशन का कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है।

आभार व्यक्त करने वालो में काग्रेस प्रदेश महासचिव विकास त्यागी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुल्कीराज सैनी, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक सेवाराम त्यागी, प्रेम सिंह रावत, नवीन जैन, विक्रांत पुंडीर, सहदेव त्यागी, एडवोकेट नरोत्तम त्यागी, राकेश त्यागी, राजकुमार त्यागी, प्रवीण रोड, शिवकुमार त्यागी,नरेश चमोली, देवेंद्र रावत, सतीश त्यागी, राजेश त्यागी, एन के शर्मा, कपिल त्यागी, योगेन्द्र त्यागी, सूबेदार सुशील त्यागी, कपिल चौधरी, जितेन्द्र पुंडीर, सतवीर त्यागी, विजय परमार, हार्दिक-त्यागी, आदि प्रमुख हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369